फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aman last rites performed following a complaint against his girlfriend and her companion

Bareilly News: प्रेमिका और साथी पर रिपोर्ट के बाद किया अमन का अंतिम संस्कार

Sat, 17 Oct 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Aman last rites performed following a complaint against his girlfriend and her companion
रिठौरा। खुदकुशी करने वाले मेडिकल स्टोर कर्मी अमन राठौर का शव शुक्रवार को उसके पैतृक गांव चेना मुरारपुर पहुंचा तो परिवार ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। दो घंटे तक शव को एंबुलेंस से उतरने ही नहीं दिया। पुलिस ने प्रेमिका और उसके साथी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया तो अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

अमन का शव बृहस्पतिवार शाम बारादरी क्षेत्र में एक किराये के कमरे में मिला था। पुलिस जांच में मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का निकला। शुक्रवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद जवान बेटे का शव गांव पहुंचते ही मां कुसुमा बेहोश हो गईं। ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हो उठे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस जबरन गांव में शव लाकर अंतिम संस्कार करवाना चाहती है। परिजनों की मांग पर पुलिस ने कार्रवाई की। इसके बाद ही अमन का अंतिम संस्कार हुआ। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि एक युवती व उसके एक अन्य परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed