{"_id":"5f120c788ebc3e637d41bd7e","slug":"always-keep-the-arms-fixed-so-that-you-don-t-have-to-cheat-like-kanpur-bareilly-news-bly4130161196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमेशा हथियार दुरुस्त रखना ताकि कानपुर जैसा धोखा न खाना पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमेशा हथियार दुरुस्त रखना ताकि कानपुर जैसा धोखा न खाना पड़े
विज्ञापन
टीम लीडर को सम्मानित करते एडीजी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में आयोजित पासिंग आउट परेड में एडीजी का संदेश
विज्ञापन
178 रिक्रूट सिपाही बनीं, बरेली में होगी 40 सिपाहियों की तैनाती
बरेली। पुलिस लाइन में शुक्रवार को हुई पासिंग आउट परेड के बाद पुलिस महकमे को 178 महिला सिपाही मिल गई हैं। परेड में एडीजी, डीआईजी और एसएसपी समेत कई अधिकारियों ने सलामी ली। रिक्रूट ने अपने परिवार के लोगों संग यादगार पलों की सेल्फी ली।
उन्नाव समेत कई जिलों की 178 महिला रिक्रूट का पुलिस लाइन में प्रशिक्षण चल रहा था। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड पर पासिंग आउट परेड हुई जिसमें एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने बतौर मुख्य अतिथि सलामी ली। डीआईजी राजेश पांडेय और एसएसपी शैलेश पांडेय ने भी सलामी ली। एडीजी ने नई सिपाहियों के लिए अपने संदेश में कहा कि भविष्य में जब किसी दबिश में जाना हो तो अपने हथियार जरूर चेक कर लें क्योंकि कानपुर में विकास दुबे के घर गए 50 पुलिसकर्मियों के असलहे ही नहीं चले थे। एडीजी ने कहा कि जिन पुलिस कर्मियों की शादी नहीं हुई है, वे दहेजरहित शादी करें। डीआईजी ने सिपाहियों को किसी लोभ में पड़ने के बजाय निष्ठा से कर्तव्य पालन करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
अफसरों के मुताबिक रिक्रूट से सिपाही बनी पुलिसकर्मियों की उन्नाव, सीतापुर आदि जिलों में नियुक्ति होगी। बरेली जिले को 30 महिलाओं के 40 नए सिपाही मिलेंगे। पासिंग आउट परेड के मौके पर महिला रिक्रूट के परिवार के लोग भी पहुंचे थे। उन्होंने उनके साथ खुशी साझा की। कई के परिवार में पहले से लोग पुलिस सेवा में थे तो कई सिपाहियों के पूरे गांव में कोई पुलिस में नहीं था। नई पुलिसकर्मियों ने कहा कि वह पूरे मन से देश और समाज की सेवा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
178 रिक्रूट सिपाही बनीं, बरेली में होगी 40 सिपाहियों की तैनाती बरेली। पुलिस लाइन में शुक्रवार को हुई पासिंग आउट परेड के बाद पुलिस महकमे को 178 महिला सिपाही मिल गई हैं। परेड में एडीजी, डीआईजी और एसएसपी समेत कई अधिकारियों ने सलामी ली। रिक्रूट ने अपने परिवार के लोगों संग यादगार पलों की सेल्फी ली।