{"_id":"5ff2078d8ebc3e3d57440e24","slug":"allotment-of-plots-in-mega-food-park-from-january-bareilly-news-bly432354272","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा फूड पार्क में जनवरी से होगा भूखंडों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा फूड पार्क में जनवरी से होगा भूखंडों का आवंटन
विज्ञापन
यहीं प्रस्तावित है फूड पार्क।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
मेगा फूड पार्क में जनवरी से होगा भूखंडों का आवंटन
विज्ञापन
नोडल अफसर नवनीत सहगल के मुताबिक यूपीसीडा के एमडी से बातचीत में बन चुकी है सहमति
बरेली। मेगा फूड पार्क का सपना देख रहे निवेशकों के सात साल तक के मायूसी भरे इंतजार के बाद 2021 आखिरकार खुशखबरी लेकर आया है। मेगा फूड पार्क में जनवरी में ही भूखंडों के ऑनलाइन आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने के आसार बने हैं। जिले के नोडल अफसर नवनीत सहगल के मुताबिक यूपीसीडा के एमडी से बातचीत में तय हुआ है कि मेगा फूड पार्क में जल्द से जल्द भूखंडों का आवंटन शुरू किया जाए। एमडी ने जनवरी में ही यह प्रक्रिया शुरू करने का भरोसा दिलाया है।
बरेली-नैनीताल मार्ग पर शहर से करीब 60 किमी दूर ढाई सौ एकड़ क्षेत्रफल में मेगा फूड पार्क बसाने की कवायद सात सालों से चल रही है। प्रशासन ने औद्योगिकीकरण के लिए यह जमीन केसर चीनी मिल से मुक्त कराई थी। मेगा फूड पार्क बसाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी यूपीसीडा को दी गई। अफसरशाही की ओर से अगर कोशिश की जाती तो मेगा फूड पार्क दो साल पहले बस जाना चाहिए था। मुख्यमंत्री बनते ही योगी आदित्यनाथ ने बरेली में प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क, रबर फैक्टरी और मेगा फूड पार्क के प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन तीनों प्रोजेक्ट रफ्तार नहीं पकड़ पाए। शासन की प्राथमिकता और तमाम निर्देशों के बावजूद मेगा फूड पार्क एक भी उद्योग स्थापित नहीं हो सका।
विज्ञापन
अब सात साल बाद पहली बार मेगा फूड पार्क में भूखंडों के आवंटन के आसार बने हैं। नोडल अफसर नवनीत सहगल ने अमर उजाला को बताया कि यूपीसीडा के एमडी से उनकी बातचीत हुई है कि मेगा फूड पार्क में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चलती रहेगी, इसी बीच निवेशकों को भूखंड आवंटित कर दिए जाएं ताकि उन्हें अपनी फैक्टरी लगाने के लिए पर्याप्त समय मिले। नोडल अफसर ने बताया कि एमडी ने जनवरी में भूखंड आवंटन प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेगा फूड पार्क में अभी बिजली-पानी न सड़क
पिछले सप्ताह बरेली के दौरे पर आए नोडल अफसर नवनीत सहगल ने मेगा फूड पार्क के बारे में यूपीसीडा के अफसरों से बातचीत की थी। भूखंड आवंटन प्रक्रिया शुरू न होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए पूछा था कि यह परियोजना कब तक बसेगी। यह बताने पर कि मेगा फूड पार्क में अभी बिजली-पानी, सड़क जैसी सुविधाएं पूरी नहीं हो सकी हैं। यहां विद्युतीकरण कराने के बाद ही भूखंडों का आवंटन शुरू हो पाएगा। इस पर नोडल अफसर ने यूपीसीडा के एमडी मयूर माहेश्वरी को फोन पर निर्देश दिए थे कि मेगा फूड पार्क जल्द शुरू कराया जाए। बुनियादी सुविधाएं पूरी करने के साथ ही भूखंड आवंटन भी शुरू करा दिया जाए ताकि औद्योगिकीकरण में देरी न हो। एमडी ने तब सप्ताह भर में ऑनलाइन आवंटन प्रक्रिया शुरू हो जाने का दावा किया था।
मेगा फूड पार्क से खिसका हिंदुस्तान पेट्रोलियम का प्लांट अब दातागंज में
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन मेगा फूड पार्क में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट लगाना चाहता था। इसके लिए यूपीसीडा से संपर्क भी किया था लेकिन यहां बुनियादी सुविधाएं न होने और दूसरे तकनीकी कारणों से कंपनी ने प्लांट लगाने का फैसला टाल दिया। अब यह प्लांट बदायूं के दातागंज में लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
मेगा फूड पार्क बसाने की तेजी से कोशिश हो रही है। सड़क-बिजली और दूसरी बुनियादी जरूरतों को पूरा कराया जा रहा है। निवेशकों को भूखंड उपलब्ध कराने के लिए मुख्यालय से आग्रह किया जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ऑनलाइन भूखंड आवंटन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। - संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा
विज्ञापन
नोडल अफसर नवनीत सहगल के मुताबिक यूपीसीडा के एमडी से बातचीत में बन चुकी है सहमति बरेली। मेगा फूड पार्क का सपना देख रहे निवेशकों के सात साल तक के मायूसी भरे इंतजार के बाद 2021 आखिरकार खुशखबरी लेकर आया है। मेगा फूड पार्क में जनवरी में ही भूखंडों के ऑनलाइन आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने के आसार बने हैं। जिले के नोडल अफसर नवनीत सहगल के मुताबिक यूपीसीडा के एमडी से बातचीत में तय हुआ है कि मेगा फूड पार्क में जल्द से जल्द भूखंडों का आवंटन शुरू किया जाए। एमडी ने जनवरी में ही यह प्रक्रिया शुरू करने का भरोसा दिलाया है।
बरेली-नैनीताल मार्ग पर शहर से करीब 60 किमी दूर ढाई सौ एकड़ क्षेत्रफल में मेगा फूड पार्क बसाने की कवायद सात सालों से चल रही है। प्रशासन ने औद्योगिकीकरण के लिए यह जमीन केसर चीनी मिल से मुक्त कराई थी। मेगा फूड पार्क बसाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी यूपीसीडा को दी गई। अफसरशाही की ओर से अगर कोशिश की जाती तो मेगा फूड पार्क दो साल पहले बस जाना चाहिए था। मुख्यमंत्री बनते ही योगी आदित्यनाथ ने बरेली में प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क, रबर फैक्टरी और मेगा फूड पार्क के प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन तीनों प्रोजेक्ट रफ्तार नहीं पकड़ पाए। शासन की प्राथमिकता और तमाम निर्देशों के बावजूद मेगा फूड पार्क एक भी उद्योग स्थापित नहीं हो सका।
विज्ञापन
अब सात साल बाद पहली बार मेगा फूड पार्क में भूखंडों के आवंटन के आसार बने हैं। नोडल अफसर नवनीत सहगल ने अमर उजाला को बताया कि यूपीसीडा के एमडी से उनकी बातचीत हुई है कि मेगा फूड पार्क में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चलती रहेगी, इसी बीच निवेशकों को भूखंड आवंटित कर दिए जाएं ताकि उन्हें अपनी फैक्टरी लगाने के लिए पर्याप्त समय मिले। नोडल अफसर ने बताया कि एमडी ने जनवरी में भूखंड आवंटन प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन
मेगा फूड पार्क में अभी बिजली-पानी न सड़क
पिछले सप्ताह बरेली के दौरे पर आए नोडल अफसर नवनीत सहगल ने मेगा फूड पार्क के बारे में यूपीसीडा के अफसरों से बातचीत की थी। भूखंड आवंटन प्रक्रिया शुरू न होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए पूछा था कि यह परियोजना कब तक बसेगी। यह बताने पर कि मेगा फूड पार्क में अभी बिजली-पानी, सड़क जैसी सुविधाएं पूरी नहीं हो सकी हैं। यहां विद्युतीकरण कराने के बाद ही भूखंडों का आवंटन शुरू हो पाएगा। इस पर नोडल अफसर ने यूपीसीडा के एमडी मयूर माहेश्वरी को फोन पर निर्देश दिए थे कि मेगा फूड पार्क जल्द शुरू कराया जाए। बुनियादी सुविधाएं पूरी करने के साथ ही भूखंड आवंटन भी शुरू करा दिया जाए ताकि औद्योगिकीकरण में देरी न हो। एमडी ने तब सप्ताह भर में ऑनलाइन आवंटन प्रक्रिया शुरू हो जाने का दावा किया था।मेगा फूड पार्क से खिसका हिंदुस्तान पेट्रोलियम का प्लांट अब दातागंज में
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन मेगा फूड पार्क में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट लगाना चाहता था। इसके लिए यूपीसीडा से संपर्क भी किया था लेकिन यहां बुनियादी सुविधाएं न होने और दूसरे तकनीकी कारणों से कंपनी ने प्लांट लगाने का फैसला टाल दिया। अब यह प्लांट बदायूं के दातागंज में लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।मेगा फूड पार्क बसाने की तेजी से कोशिश हो रही है। सड़क-बिजली और दूसरी बुनियादी जरूरतों को पूरा कराया जा रहा है। निवेशकों को भूखंड उपलब्ध कराने के लिए मुख्यालय से आग्रह किया जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ऑनलाइन भूखंड आवंटन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। - संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा