{"_id":"6b04b29f67c11e6faf01f082","slug":"allegations-of-threatening-the-councilors-husband-over-shoddy-construction-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-103727-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घटिया निर्माण पर सभासद के पति को धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घटिया निर्माण पर सभासद के पति को धमकी देने का आरोप
Tue, 24 Nov 2026 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 24 Nov 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। नगर पालिका परिषद फरीदपुर के वार्ड-20 में घटिया निर्माण सामग्री के विरोध पर भाजपा सभासद के पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। सभासद ने सोमवार को एसडीएम फरीदपुर को शिकायती पत्र दिया।
इसमें बताया सभासद तनुज शुक्ला ने बताया कि ठेकेदार राशिद उनके वार्ड में मानकविहीन सामग्री लगा रहा है। रविवार को उनके पति भाजपा नगर मंत्री चंदन शुक्ला ने निरीक्षण कर गुणवत्ता पर आपत्ति जताई। आरोप है कि ठेकेदार राशिद ने उनसे अभद्रता की। घर लौटते समय ठेकेदार के सहयोगियों और दो अज्ञात लोगों ने चंदन शुक्ला को रोका और जान से मारने की धमकी दी। काम में दखल न देने की चेतावनी भी दी। सभासद ने स्वतंत्र तकनीकी टीम से जांच, निर्माण कार्य व भुगतान पर रोक और परिवार को सुरक्षा की मांग की है।इस बाबत एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि फरीदपुर इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच भी कराई जाएगी।