{"_id":"6aecf214581c1f917d064eab","slug":"allegations-of-pressure-on-rape-victims-family-to-reach-a-settlement-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-7032-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों पर समझौतेे के दबाव का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों पर समझौतेे के दबाव का आरोप
विज्ञापन
मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म और मारपीट के मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़ित परिवार पर अब समझौता करने का दबाव बनाने और इन्कार करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने उच्चाधिकारियों से परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
महिला के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब आठ बजे उसकी बेटी मंदिर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी मुकेश ने उसे पकड़कर अपने घेर में ले जाकर कमरे में बंधक बना लिया। आरोप है कि वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। आरोपी कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर भाग गया। वारदात के बाद महिला ने अपनी बेटी के साथ शाही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने बाहर से एक व्यक्ति को बुलाकर उसकी तहरीर बदलवा दी।
महिला ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद शाम को आरोपी का भाई और पिता कुछ लोगों के साथ उसके घर पहुंचे। उन्होंने मामले में समझौता करने का दबाव बनाया। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मामले में थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। संवाद