{"_id":"64c2cb3a4b11b9621c0d4cc5","slug":"allegations-of-kidnapping-of-director-in-co-operative-society-elections-ruckus-baheri-news-c-4-1-bly1032-215566-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सहकारी समिति चुनाव में संचालक के अपहरण का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सहकारी समिति चुनाव में संचालक के अपहरण का आरोप, हंगामा
Fri, 28 Jul 2023 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। अहमदाबाद सहकारी समिति चुनाव को लेकर हंसा गांव में बृहस्पतिवार को हंगामा हो गया। गांव पहुंचे पूर्व मंत्री भगवतशरण गंगवार पर डेलीगेट के अपहरण का आरोप लगाकर एक पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस भी गांव पहुंच गई।
अहमदाबाद सहकारी समिति के चुनाव में धांधली को लेकर निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव निरस्त कर दिया था। एक अगस्त को अब यहां फिर से चुनाव होना है। बताया जा रहा है कि सभापति पद पर पूर्व मंत्री भगवतशरण गंगवार का परिचित भी प्रत्याशी है। बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री हंसा गांव आए थे। हंसा गांव के रहने वाले रामदास डेलीगेट हैं।
पूर्व मंत्री ने शाम करीब चार बजे रामदास को बातचीत के लिए अपने परिचित के घर बुलाया। इसको लेकर गांव में रामदास का अपहरण होने की अफवाह उड़ गई। कई लोगों ने सड़क पर ट्रॉलियां खड़ी कर रास्ता बाधित कर दिया। इसके चलते भगवतशरण गंगवार करीब दो घंटे तक फंसे रहे। सूचना पर भोजीपुरा थाने से फोर्स पहुंचा। इसके बाद सड़क से वाहन हटाए गए। रामदास को उसके घर पहुंचाया गया वहां से पुलिस उसे थाने ले आई।
विज्ञापन
थाने में रामदास ने बताया कि वह भगवतशरण गंगवार से मिलने गया था। अपहरण की बात गलत है। देर शाम भाजपा से जुड़े एक नेता भी थाने पहुंच गए। मामले में प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि रामदास शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। अपहरण जैसी कोई बात नहीं है।
मै हंसा गांव में अपने मित्र के घर गया था। वहीं रामदास आ गया। अपहरण का आरोप झूठा है। - भगवतशरण गंगवार, पूर्व मंत्री