{"_id":"6ab594900e6facb37c0e4671","slug":"allegations-of-irregularities-in-nutritious-food-distribution-probe-launched-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-6583-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुष्टाहार वितरण में धांधली का आरोप, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुष्टाहार वितरण में धांधली का आरोप, जांच शुरू
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के ग्राम गूला में आंगनबाड़ी केंद्र के नियमित रूप से नहीं खुलने और पुष्टाहार वितरण में कथित अनियमितताओं का आरोप लगा है। फिलहाल, मामले में जांच शुरू हो गई है।
गांव निवासी दिनेश पाल सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की जांच कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पर बच्चों व गर्भवती महिलाओं को सरकारी योजना का लाभ देने में लापरवाही और पक्षपात करने के आरोप लगाए। दिनेश पाल सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले पुष्टाहार को पात्र लाभार्थियों में बांटने के बजाय बेच दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का मकान केंद्र के पास होने के कारण केंद्र का संचालन घर से ही किया जाता है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उनके पास केंद्र के खुलने और बंद होने से संबंधित जीपीएस फोटो और वीडियो मौजूद है।
सीडीपीओ भानू प्रताप ने बताया कि शिकायत के मामले में सुपरवाइजर को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।