फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation: Villager killed and thrown into river; investigation underway

आरोप : ग्रामीण काे मारकर नदी में फेंका, जांच शुरू

Sat, 17 Oct 2026 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Villager killed and thrown into river; investigation underway
45 हजार लेकर भैंस खरीदने निकले, फिर नहीं लौटे, दो लोगों पर आरोप
विज्ञापन

मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र के गांव संग्रामपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही गांव के दो लोगों पर भाई की हत्या कर शव भाखड़ा नदी में फेंकने का आरोप लगाया है।

आरोप है कि मिहीलाल (45) भैंस खरीदने के लिए 45 हजार रुपये लेकर घर से निकले। पांच अक्तूबर को उनका शव मीरगंज थाना क्षेत्र में गूला पुल के पास भाखड़ा नदी से मिला। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मुन्ना लाल के अनुसार, तीन अक्तूबर को गांव के दो लोग उसके भाई को घर से बुलाकर ले गए थे। शाम को दोनों लोग वापस लौट आए, लेकिन उसका भाई घर नहीं पहुंचा। जानकारी की, लेकिन दोनों ने बताने से इन्कार कर दिया। मिहीलाल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और उसकी शादी नहीं हुई थी। सीओ अजय कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed