{"_id":"6afcc4e098ca27761a04d097","slug":"allegation-the-land-was-surveyed-by-falsely-claiming-that-the-deceased-was-present-at-the-site-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-105130-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : मृतक को मौके पर मौजूद दिखाकर कर दी खेत की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : मृतक को मौके पर मौजूद दिखाकर कर दी खेत की पैमाइश
विज्ञापन
रिठौरा। कस्बा रिठौरा में भूमि की पैमाइश के दौरान राजस्व विभाग की कार्यशैली पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है। पीड़ितों का आरोप है कि राजस्व टीम ने मौके पर मौजूद किसानों को नजरअंदाज कर करीब 15 वर्ष पहले गुजर चुके पूर्व खातेदार को पैमाइश के समय उपस्थित दर्शा दिया और उसी आधार पर रिपोर्ट तैयार कर दी।
तहरीर के अनुसार, कस्बा रिठौरा निवासी डॉ. नेहा और प्रीति के मोहनपुर गांव स्थित कृषि भूमि की पैमाइश कुछ दिन पूर्व तहसील सदर के राजस्व टीम के साथ की गई थी। आरोप है कि पैमाइश के दौरान संबंधित खातेदारों और आसपास के किसानों को विश्वास में नहीं लिया गया। इसके बजाय पूर्व खातेदार स्व. राधेश्याम को मौके पर मौजूद दिखाकर कार्रवाई पूरी कर दी गई।
पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि पैमाइश के दौरान खेत में खड़ी फसल को जेसीबी से नुकसान पहुंचाया गया और जबरन कब्जा दिलाने की कोशिश की गई। इसके बाद वास्तविक स्थिति की अनदेखी करते हुए गलत तथ्यों के आधार पर पैमाइश रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेज दी गई।
विज्ञापन
मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर किए जाने के बावजूद पीड़ितों को राहत नहीं मिली। उनका आरोप है कि नायब तहसीलदार ने मौके पर जांच किए बिना और उनका पक्ष सुने बगैर ही कानूनगो के पक्ष में रिपोर्ट लगा दी।
अब पीड़ितों ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मौके पर दोबारा पैमाइश कराने व कथित रूप से गलत रिपोर्ट तैयार करने वाले राजस्व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।