फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation of unseemly behavior against CCI; MLA lodges complaint.

Bareilly News: सीसीआई पर अशोभनीय व्यवहार का आरोप, विधायक ने की शिकायत

Thu, 06 Aug 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 06 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Allegation of unseemly behavior against CCI; MLA lodges complaint.
बरेली। बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने जंक्शन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (सीसीआई) इमरान पर अशोभनीय व्यवहार का आरोप लगाया है। इस संबंध में विधायक का एक लेटर हेड वायरल हो रहा है। इसमें डीआरएम मुरादाबाद से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

लेटर हेड में विधायक ने लिखा है कि 23 जुलाई को उनको जंक्शन पर रेस्टोरेंट के उद्घाटन के लिए बुलाया गया था। यहां इमरान ने उनके और उनके परिवार के लोगों के साथ अशोभनीय व्यवहार किया। उन्होंने मुख्य वाणिज्य निरीक्षक के खिलाफ जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन

विधायक डाॅ. राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि हमारे निर्वाचन क्षेत्र के गांव चौबारी के निवासी ठाकुर सौरभ सिंह आदि ने जंक्शन पर रेलवे परिसर में ही फूड कोर्ट खोला है। उन्होंने हमें निमंत्रित किया तो वहां जाना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीआई इमरान के पास इसकी सूचना थी, वह कार्यक्रम स्थल पर आए भी थे। नियमानुसार उन्हें जनप्रतिनिधि का स्वागत करना चाहिए था लेकिन वह तुरंत ही अनर्गल टिप्पणी करके वहां से चले गए। यह सीधे तौर पर अपमान का मामला है। इसीलिए डीआरएम से उनके खिलाफ कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।

इस संबंध में इमरान का कहना है कि 23 जुलाई का कार्यक्रम रेलवे की ओर से आयोजित नहीं किया गया था। वह कार्यक्रम में शामिल भी नहीं हुए। अगर इसके बाद भी विधायक को उनसे कोई शिकायत है तो वह क्षमा प्रार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed