फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation of fraud in the name of RD, embezzling Rs 1.50 lakh

Bareilly News: आरडी के नाम पर धोखाधड़ी, 1.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Thu, 05 Feb 2026 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Allegation of fraud in the name of RD, embezzling Rs 1.50 lakh
एसएसपी के आदेश पर सुभाषनगर थाना पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। सरकारी बैंक की आरडी में रुपये जमा कर मुनाफे के नाम पर टेलरिंग का काम करने वाले व्यक्ति से गांव के ही युवक ने 1.50 लाख रुपये ठग लिए। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर सुभाषनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के वंशीनगला निवासी निर्मल मौर्य ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव गुनाहट्टू के रहने वाले हैं। बरेली में रहकर वह टेलरिंग का काम करते हैं। गांव का अरुण रस्तोगी अगस्त 2023 में उनसे मिला और बताया कि उसने एक सरकारी बैंक की एजेंसी ली है। इसमें वह लोगों की आरडी खुलवाता है।
विज्ञापन

हर माह एकमुश्त रकम जमा करने पर अच्छी बचत होती है। अरुण के झांसे में आकर उसने 15 माह के लिए 10 हजार रुपये प्रति माह की आरडी खुलवा दी। इसके बाद जनवरी 2025 तक वह अरुण के लिए रुपये ट्रांसफर करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पूरा होने पर उसने भुगतान के लिए कहा तो तो अरुण आनाकानी करने लगा। बाद में पता लगा कि अरुण के पास किसी सरकारी बैंक की एजेंसी नहीं है। देवरनियां थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी से दो माह में रुपये वापस दिलाने का भरोसा दिया, लेकिन उसके रुपये वापस नहीं मिले। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed