फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation of demanding Rs 1000 in the name of practical, returned in ruckus

Bareilly News: प्रैक्टिकल के नाम पर एक हजार मांगने का आरोप, हंगामे पर लौटाए

Wed, 14 Aug 2024 04:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Allegation of demanding Rs 1000 in the name of practical, returned in ruckus
फरीदपुर। आईटीआई कॉलेज फरीदपुर में कोपा ट्रेड में हो रहे प्रैक्टिकल के नाम पर एक हजार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। मामला शांत कराने के लिए आरोप लगाने वाली तीन छात्राओं के रुपये वापस कराए गए।
विज्ञापन


फरीदपुर आईटीआई कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) ट्रेड में पढ़ रहे बच्चों का प्रैक्टिकल कराया जा रहा है। यहां पढ़ने वाली सिसैया गांव निवासी पलक सक्सेना, मोहल्ला बक्सरिया निवासी सुनैना सिंह व अन्य ने शिक्षक पर प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध रूप से एक हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आईटीआई कॉलेज में जाकर जमकर हंगामा किया और अवैध वसूली का आरोप लगाया। सूचना पर मौके पर पहुंची ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ता नहीं माने। वह कॉलेज के प्रधानाचार्य के आने की जिद पर अड़े रहे। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्या अंकिता शैली पहुंची। इसके बाद बातचीत हुई। एबीवीपी के विभाग संयोजक रचित शर्मा ने बताया कि उन्होंने तीन छात्राओं के रुपये वापस किए और अपनी गलती मानी। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


आरोपों को बताया निराधार

शिक्षक ने एक पत्र लिखकर उस पर कक्षा में मौजूद करीब 33 विद्यार्थियों के साइन करा लिए। पत्र में उन्होंने लिखा की छात्राओं द्वारा रुपये लेने का आरोप गलत है। प्रभारी प्रधानाचार्या अंकिता शैली ने छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि विद्यार्थी पढ़ने नहीं आते। उनकी हाजिरी कम होती है, तो ऐसे में कॉलेज प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed