{"_id":"69655cbe3c85b9fabd04aa18","slug":"allegation-of-anganwadi-center-selling-nutritious-food-villagers-create-ruckus-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-104545-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आंगनबाड़ी केंद्र का पोषाहार बेचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आंगनबाड़ी केंद्र का पोषाहार बेचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
बिशारतगंज। मझगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत किशनपुर जायदपुर में आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को वितरण को आया पोषाहार का चावल सोमवार तड़के बेचने को ले जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। चावल लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर पुलिस को सौंप दी।
इस मामले में ग्रामीणों ने एसडीएम आंवला एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार से शिकायत की।
गांव अंटुआ किशनपुर जायदपुर निवासी संगीता, संजू, संतोष, पानवती, राम सिंह, राजकुमार, पप्पू, रामबेटी आदि ने भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर गांव किशनपुर जायदपुर, अंटुआ एवं परावहाउद्दीनपुर का चार्ज है।
ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियमित रूप से पोषाहार का वितरण नहीं करती हैं। ग्रामीण पोषाहार लेने जाते हैं तो उनके साथ अभद्रता की जाती है। आरोप है कि सोमवार सुबह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पति ट्रैक्टर-ट्राॅली में भरकर 12 कट्टा चावल सोमवार तड़के पांच बजे बेचने को ले जा रहे थे। परा गांव के पास ग्रामीणों ने ट्रॉली रोककर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ट्राली को थाने ले आई। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर गंभीर आरोप लगाए। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -
पुलिस ने जांच के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ा : हलका इंचार्ज एसआई नवनीत कुमार ने बताया कि तड़के सूचना मिली थी। ट्रैक्टर ट्राली को थाने लाकर जांच की गई। जांच में पता कि 12 कट्टे चावल आंगनबाड़ी वर्कर के खेत का है। बाद में ट्रैक्टर-ट्राॅली को छोड़ दिया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से एक गांव का चार्ज हटाया : मझगवां की बाल विकास परियोजना अधिकारी कुमुद मिश्रा ने बताया कि किशनपुर की शिकायत मिली है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से एक गांव का चार्ज हटा दिया गया है। मंगलवार को गांव जाकर जांच की जाएगी। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि समूह की भी शिकायत मिली है।