फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   All trains restored, Triveni Express will pass through Bareilly from today

Bareilly News: सभी ट्रेनें बहाल, आज से बरेली होकर गुजरेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस

Sun, 18 Aug 2024 02:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 18 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
All trains restored, Triveni Express will pass through Bareilly from today
बरेली। मीरानपुर कटरा स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण लिए गए ब्लॉक से प्रभावित सभी ट्रेनों का संचालन रविवार से सामान्य हो जाएगा। पीलीभीत से वाया बीसलपुर-शाहजहांपुर होते हुए चलाई जा रही त्रिवेणी एक्सप्रेस भी बरेली होते हुए गुजरेगी।
विज्ञापन

ब्लॉक के कारण 14236/35 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, 14308/07 बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, 04380/79 बरेली-रोजा-बरेली एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया था। बरेली-वाराणसी, बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस का संचालन शनिवार को शुरू हो गया।
विज्ञापन

रविवार को बरेली-रोजा एक्सप्रेस का संचालन भी शुरू हो जाएगा। इसके अलावा 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15076 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस भी बरेली होकर गुजरेगी। इस ट्रेन को परिवर्तित रूट वाया पीलीभीत-बीसलपुर-शाहजहांपुर के रास्ते चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed