फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   All three students were brought to Bareilly and sent to One Stop Centre by Child Welfare Committee

Bareilly News: बरेली लाई गईं तीनों छात्राएं, बाल कल्याण समिति ने वन स्टॉप सेंटर भेजा

Tue, 24 Sep 2024 06:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
All three students were brought to Bareilly and sent to One Stop Centre by Child Welfare Committee
बरेली। किला थाना क्षेत्र के एक कॉलेज से लापता कक्षा नौ की तीनों छात्राओं को पुलिस सोमवार को बरेली ले आई। इसके बाद इनको बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। मेडिकल कराने के बाद तीनों को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। बता दें कि दो छात्राएं एक समुदाय की हैं। जबकि, एक छात्रा दूसरे समुदाय की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्राएं घर से कॉलेज गई थीं। कॉलेज की छुट्टी होने के बाद भी घर नहीं पहुंचीं तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई। शनिवार को छात्राओं की लोकेशन लखनऊ मिली। रविवार देर शाम उनकी लोकेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश में मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंच गई।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस छात्राओं को बरेली ले आई। छात्राओं ने बताया कि वह कॉलेज से सिटी स्टेशन पहुंचीं। वहां कपड़े बदलने के बाद इज्जतनगर आईं। यहां से ट्रेन से कासगंज चली गईं। कासगंज से उन्होंने लखनऊ की ट्रेन पकड़ी, वहां के एक होटल में कमरा लिया। होटल में चेक आउट करने के बाद चारबाग में शॉपिंग की और वहां से दिल्ली चली गईं। दिल्ली से उन्होंने ऋषिकेश तक का सफर बस से पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह घूमना चाहती थीं। खर्च जुटाने के लिए एक छात्रा ने अपनी मां के टॉप्स बेचे। बाकी भी घरों से कुछ रुपये लाई थीं। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्राओं को बाल कल्याण समिति में पेश किया गया। वहां से उनको वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed