फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   All beds in the district hospital are full, there is a tussle to admit patients

Bareilly News: जिला अस्पताल के सभी बेड फुल, मरीजों को भर्ती करने के लिए नोकझाेंक

Tue, 18 Mar 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
All beds in the district hospital are full, there is a tussle to admit patients
बरेली। सीएचसी-पीएचसी समेत दूसरे जिलों से रेफर होकर पहुंच रहे मरीजों से जिला अस्पताल के सभी 326 बेड सोमवार को भर गए। नए मरीजों भर्ती करने के लिए नोकझोंक होती रही। लिहाजा, छह बेड वाले इमरजेंसी वार्ड और 12 बेड के क्राइसिस वार्ड को खुलवाकर मरीज भर्ती किए गए।
विज्ञापन

इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. वैभव शुक्ला के मुताबिक होली पर कई लोग हादसों में घायल हुए। बुजुर्गों को सांस फूलने की समस्या हुई। उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। थैलेसीमिया पीड़ित भी भर्ती हो रहे हैं। हायर सेंटर होने से सीएचसी-पीएचसी समेत मंडल के दूसरे जिलों से रेफर होकर मरीज यहां पहुंच रहे हैं। इसलिए बेड कम पड़ रहे हैं। जिनका दवाओं से इलाज मुमकिन है, उन्हें डिस्चार्ज कर रहे हैं, ताकि गंभीर मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड उपलब्ध रहें। एक जहरखुरानी का मामला था। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन लेकर चले गए।
विज्ञापन

एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक अस्पताल में 326 बेड हैं। बेड कम पड़ने पर क्राइसिस वार्ड को खोल दिया गया है। जरूरत पर डेंगू, मलेरिया वार्ड भी खुलवाकर मरीज भर्ती किए जाएंगे। सीमित संसाधन में बेहतर सुविधा मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सरे कराने के लिए भिड़े परिजन
सोमवार काे रेडियोलॉजी यूनिट खुली तो अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराने वालों की कतार रही। ज्यादातर मरीजों के हाथ, पांव, सीना, कमर के एक्सरे हुए। पेट संबंधी मामलों में अल्ट्रासाउंड किया गया। घायलों का पहले एक्सरे कराने के लिए परिजनों में कहासुनी हुई। मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने समझाकर शांत कराया।

दो हजार मरीजों का हुआ इलाज, तीन सौ की हुई जांच
पर्चा काउंटर से मिली जानकारी के अनुसार 1,466 नए पर्चे बने। तीन सौ मरीज पुराना पर्चा लेकर इलाज कराने पहुंचे थे। एमएस डॉ. एलके सक्सेना के मुताबिक ओपीडी में वायरल बुखार, सर्दी, उल्टी, दस्त, ऑर्थो के मरीज ज्यादा रहे। पैथोलॉजी में तीन सौ जांचें हुईं।


परिसर में वाहनों की कतार, घिसटकर पहुंचे दिव्यांग
सोमवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर तक पहुंचने के लिए दिव्यांग परेशान हुए। बड़ी तादाद में मरीजों के पहुंचने से परिसर में वाहनों की कतार लगी रही। इमरजेंसी तक एंबुलेंस की आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए सवारी वाहन गेट पर ही रोक दिए गए। लिहाजा, दिव्यांगों को परिजन के सहयोग से शिविर तक पहुंचना पड़ा। शाम तक 57 दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बने, नवीनीकरण किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed