फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aligarh Muslim girl married her lover in Bareilly ashram

UP News: अलीगढ़ की रूबा ने रूबी बनकर प्रेमी से किया विवाह, बरेली के आश्रम में लिए सात फेरे

Thu, 10 Apr 2025 05:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Apr 2025 05:44 PM IST
सार

अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपने धर्म बदलकर प्रेमी के साथ शादी कर ली। बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में बृहस्पतिवार को प्रेमी युगल ने सात फेरे लिए। आश्रम के महंत ने दोनों का विवाह कराया।

विज्ञापन
Aligarh Muslim girl married her lover in Bareilly ashram
युवती और उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के गांव सहाराकलां की रूबा ने सनातन धर्म में अपना कर अपना नाम रूबी रख लिया। उसने बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में उसने शाही निवासी राजेश से शादी रचा ली। महंत केके शंखधार की मौजूदगी में दोनों ने अग्नि के सात फेरे लिए।

विज्ञापन


रूबा उर्फ रूबी ने बताया कि शाही निवासी राजेश की मित्रता उसके गांव निवासी युवक से थी। राजेश का उसके गांव में आना-जाना हुआ तो धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों ने एक-दूसरे को नंबर दिया और बातें होने लगीं। करीब चार साल पहले राजेश के संपर्क में आने के बाद ही वह हिंदू धर्म को पसंद करने लगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: पत्नी सिमरन का स्टेट्स देख टूटा राज, मौत को लगाया गले, आत्महत्या मामले में सात लोगों पर FIR
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने धर्म परिवर्तन कर राजेश से विवाह कर लिया। पंडित केके शंखधार ने बताया कि हिंदू रीति रिवाज से विवाह करा दिया है। युवती ने वीडियो जारी कर बताया कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से विवाह किया है। उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed