{"_id":"69af277ffc2d4067b8043d9a","slug":"alampur-jafarabad-first-nawabganj-second-bareilly-news-c-4-vns1074-840092-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आलमपुर जाफराबाद प्रथम, नवाबगंज को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आलमपुर जाफराबाद प्रथम, नवाबगंज को दूसरा स्थान
Tue, 10 Mar 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पीएमश्री परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (सत्र 2025-26) का आयोजन सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। समग्र प्रदर्शन के आधार पर आलमपुर जाफराबाद 70 अंकों के साथ प्रतियोगिता में अव्वल रहा। 46 अंकों के साथ नवाबगंज ब्लॉक को दूसरा स्थान मिला।
ऊंची कूद के बालिका वर्ग में आलमपुर जाफराबाद की अंबिका ने पहला स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल के बालिका वर्ग में भी आलमपुर जाफराबाद की टीम अव्वल रही। मीरगंज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया
वॉलीबाॅल के बालक वर्ग में नवाबगंज की टीम ने बाजी मारी। बिथरी चैनपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी के बालिका वर्ग में नवाबगंज ने पहला स्थान हासिल किया। मीरगंज उपविजेता बना।
विज्ञापन
इससे पहले बीएसए डॉ. विनीता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में जनपद के पीएमश्री विद्यालयों में अध्ययनरत 250 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लिया। यहां आशीष, मुकेश, सोनारानी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
अन्य स्पर्धाओं में ये रहे परिणाम
चक्का फेंक के बालिका वर्ग में आलमपुर जाफराबाद की चांदनी प्रथम, क्यारा की रागिनी द्वितीय और भदपुरा की शीतल तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक बालिका वर्ग में आलमपुर जाफराबाद की तमन्ना पहले, भदपुरा की मीनाक्षी दूसरे और क्यारा की रागिनी तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में आलमपुर जाफराबाद के शिवा ने पहला स्थान प्राप्त किया, भोजीपुरा के मो. उमर दूसरे और नवाबगंज के मोहित तीसरे स्थान पर रहे। योगा बालक वर्ग में नवाबगंज के मोहित पहले, क्यारा के अनुज दूसरे और भदपुरा के डालचंद तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नवाबगंज की खुशी घोरेरा प्रथम, बिथरी चैनपुर की सवा द्वितीय और शेरगढ़ की मिथलेश तृतीय स्थान पर रहीं।