फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ala Hazrat Express to lie down on the commotion

आला हजरत एक्सप्रेस लेट होने पर हंगामा

Thu, 12 May 2016 12:58 AM IST
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली Updated Thu, 12 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
 आला हजरत एक्सप्रेस छह घंटे लेट होने से गुस्साए यात्रियों ने जंक्शन और ट्रेन में हंगामा किया। बरेली जंक्शन से दिल्ली के लिए इस ट्रेन के रवाना होने का समय सुबह छह बजे निर्धारित है इसलिए इससे पहले बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफार्म पर पहुंच गए लेकिन ट्रेन का पता नहीं था। परेशान यात्री घंटों इंतजार करते रहे। हर आधे घंटे बाद वे ट्रेन रवाना होने का सही समय जानने की कोशिश करते लेकिन रेलवे की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन

कुछ यात्रियों का कहना था कि पहले बताया गया कि आठ बजे ट्रेन रवाना होगी फिर नौ और उसके बाद 10 बजे ट्रेन रवाना होने का समय बताया गया लेकिन फिर भी ट्रेन नहीं गई। इस पर तमाम यात्रियों ने स्टेशन मास्टर के कक्ष में हंगामा किया। पूछताछ केंद्र पर भी नाराजगी जताई और स्टेशन प्रबंधक से भी शिकायत की। इस बीच ट्रेन में बैठे बहुत सारे यात्रियों ने भी बोगी में शोरशराबा शुरू कर दिया। वे ट्रेन को रवाना करने की मांग कर रहे थे लेकिन घंटों इंतजार के बाद दोपहर लगभग 12 बजे आला हजरत एक्सप्रेस रवाना हो सकी। बहुत सारे यात्री इससे काफी लेट हो गए। उनमें कई को दोपहर तक दिल्ली पहुंचना था लेकिन वे शाम को ही पहुंच पाए होंगे, इससे उनका नुकसान भी हुआ। स्टेशन अधीक्षक एससी शर्मा ने बताया कि फैजाबाद एक्सप्रेस की घटना के बाद से कुछ ट्र्रेनों के साथ आला हजरत एक्सप्रेस के रूट में भी परिवर्तन किया गया है। उसके बाद से ही यह ट्रेन निर्धारित से छह घंटे लेट चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed