{"_id":"66168c405d2baba36f0ef68f","slug":"ala-hazrat-dargah-maulana-subhani-mian-and-ahsan-mian-eid-mubarak-wishes-to-people-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eid Mubarak: आला हजरत दरगाह के प्रमुख सुब्हानी मियां व अहसन मियां ने दी ईद की मुबारकबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eid Mubarak: आला हजरत दरगाह के प्रमुख सुब्हानी मियां व अहसन मियां ने दी ईद की मुबारकबाद
Wed, 10 Apr 2024 06:53 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 10 Apr 2024 06:53 PM IST
सार
आला हजरत दरगाह के सज्जादानशीन ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे और खुशियों का त्योहार है। आपसी गिले शिकवे मिटाकर सभी एक-दूसरे से गले मिलें।
विज्ञापन
दरगाह आला हजरत, बरेली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली की आला हजरत दरगाह के प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खान (सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी है। सज्जादानशीन ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे और खुशियों का त्योहार है। आपसी गिले शिकवे मिटाकर सभी एक-दूसरे से गले मिलें।
विज्ञापन
उन्होंने सभी इमामों और अवाम से अपील की है कि ईद की नमाज के बाद फलस्तीन में शहीद हुए लोगों को खिराज पेश करे। अल्लाह से उनके लिए दुआ करें। जिन शरई मालदार मुसलमानों ने अब तक जकात व सदका अदा नहीं किया है, वे ईदगाह और मस्जिदों की तरफ रुख करने से पहले इसे अदा कर दें।
विज्ञापन
सादगी से मनाएं ईद
रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) के नायब सदर मौलाना अदनान रजा कादरी ने सादगी से ईद मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों करें। रिश्तेदारों से लेकर पड़ोसियों तक, मुहल्ले व शहरभर में जो भी जरूरतमंद हैं, उनकी मदद करें।
विज्ञापन
फिजूलखर्ची के बजाय गरीबों पर खर्च करना ही सही मायने में ईद है। उन्होंने आरएसी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस तरह ईद से पहले बरेली से लेकर गाजा तक के जरूरतमंदों के लिए जुटे रहे, ईद के दिन और उसके बाद भी जुटे रहना है।