फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akshaya Tritiya: Customers do not like gold online system

अक्षय तृतीयाः ग्राहकों को नहीं भाया सोना खरीद का ऑनलाइन सिस्टम

Mon, 27 Apr 2020 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya: Customers do not like gold online system
अक्षय तृतीया पर बरेली के सराफा बाजार में पसरा रहा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार में खरीदारी का ऑनलाइन सिस्टम ग्राहकों को रास नहीं आया। चंद लोगाें ने ही ऑनलाइन बुकिंग कराई। रियल एस्टेट और ऑटोमोबाइल सेक्टर मेें तो पूरी तरह सन्नाटा बना रहा। विवाह के लिए विशेष अबूझ तिथि होने के बावजूद बरातघर और बैंक्वेट हाल सूने रहे। लोगों ने घरों में रहकर ही धार्मिक अनुष्ठान किए।
विज्ञापन

सराफा, रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, गारमेंट्स सेक्टर मेें हर साल दिवाली, दशहरा, अक्षय तृतीया और वैवाहिक सीजन पर बंपर कारोबार होता है। इन चारों मौकों पर सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल बाजारों में ऑफरों की धूम रहती है, लेकिन लॉकडाउन के चलते इस बार अक्षय तृतीया पर बाजारों में सन्नाटा रहा। कुछ सराफा कारोबारियों ने नया प्रयोग कर ऑनलाइन सोना-आभूषण बुकिंग की सुविधा दी। कारोबारियों को उम्मीद थी कि लोग शुभ मुहूर्त में घर बैठे ही अच्छी खरीदारी करेंगे, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग में डिलीवरी लॉकडाउन के बाद होने की शर्त से लोगों ने इसे नकार दिया। लिहाजा बहुत ही सीमित कारोबार रहा।
विज्ञापन

बाजार और बरातघरों में रहा सन्नाटा
अक्षय तृतीया पर वैवाहिक कार्यक्रम ज्यादा होने से कैटर्स, हलवाई समेत कई अन्य कारोबार भी खूब चमकते थे, लेकिन लॉकडाउन होने से सराफा, रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, गारमेंट्स सेक्टर में पूरी तरह सन्नाटा बना रहा। बरातघर और बैंक्वेट हाल भी सूनसान रहे। गिने चुने लोगों ने जिला प्रशासन से अनुमति लेकर सीमित सदस्यों के साथ वैवाहिक कार्यक्रम किए। कुछ जगह गुपचुप भी वैवाहिक आयोजन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय तृतीया पर वाहन खरीदने वाले कई दिनों पहले ही बुकिंग कराते थे। इसके लिए विशेष काउंटर भी लगते थे। इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल एस्टेट सेक्टर में भी ऐसा होता था। शोरूम में काफी स्टॉक है, लेकिन लॉकडाउन होने की वजह से सीजन खाली चला गया और कारोबार को बड़ा झटका लगा है। - पंकज अग्रवाल, ऑटामोबाइल कारोबारी


अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार में सिर्फ एक दिन में ही करोड़ों रुपये का कारोबार हो जाता है। अन्य सेक्टरों का मिलाकर देखें तो जिले भर में बड़ा कारोबार होता रहा है, लेकिन लॉकडाउन होने से इस बार कारोबार नहीं हो पाया। ऑनलाइन सोना-आभूषण की बुकिंग को लोगाें ने पसंद नहीं किया, क्याेंकि इस दिन लोग परिवार के साथ शुभ मुहूर्त में दुकानों, शोरूम पर पहुंचकर ही खरीदारी करते हैं। - संदीप अग्रवाल मिंटू, अध्यक्ष सराफा मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed