फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akhilesh Yadav says when the government got people vaccinated they also got free ECG test

अखिलेश यादव बोले: सरकार ने वैक्सीन लगवाई तो निशुल्क ईसीजी भी कराए, पता नहीं कब किसे हार्टअटैक आ जाए

Sat, 04 May 2024 04:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 May 2024 04:28 PM IST
सार

Budaun News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बदायूं जिले के नाधा में सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि  भाजपा से एक तरफ संविधान को खतरा है तो दूसरी तरफ जान को खतरा पैदा किया है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says when the government got people vaccinated they also got free ECG test
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के नाधा में शनिवार को आयोजित चुनावी जनसभा में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग संविधान खत्म करना चाहते हैं, उन्हें जनता अबकी सत्ता से बाहर करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कोई वर्ग नहीं छोड़ा, इलेक्टोरल बांड के नाम पर चंदा वसूला गया। उद्योगपतियों से चंदा वसूला गया और इसी वसूली के चलते हमारे आपके सामने महंगाई आई है। 

विज्ञापन


अखिलेश ने दोहराया कि ये लोग बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान को खत्म करना चाहते हैं। भाजपा से एक तरफ संविधान को खतरा है तो दूसरी तरफ जान को खतरा पैदा किया। जिन्होंने कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाई है, उन्हें अब हार्ट की चिंता करनी पड़ेगी। ऐसे में अगर सरकार ने वैक्सीन लगवाई थी, तो निशुल्क ईसीजी भी कराए। जरूरत पर इलाज भी कराए। पता नहीं कब किसका हार्ट अटैक आ जाए पता नहीं। 

विज्ञापन

पेपर लीक का मुद्दा उठाया 
अखिलेश यादव ने बेरोजगारी के मुद्दे को उठाकर नौजवानों के दिल को छूने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत माता की जय के नारे लगाते हैं, दुर्भाग्य देखो, उन्हीं लोगों ने अग्निवीर योजना लाकर फौज की नौकरी को आधा-अधूरा बना दिया। जितनी परीक्षाएं हुईं, इस सरकार में सब पेपर लीक हो गए। ये सरकार जानबूझकर करा रही है। अभी तक 60 लाख नौजवान ऐसे हैं जो परीक्षा देने गए और पेपर लीक होने की वजह से रोजगार नहीं पा सके। उनके मां- बाप को जोड़ दें तो एक करोड़ 80 लोगों की संख्या बैठेगी। 

उन्होंने कहा कि अगर 80 लोकसभा क्षेत्रों में इनसे जुड़े पांच-पांच लोगों को जोड़कर गुणा करते हैं तो करोड़ों लोग भाजपा के खिलाफ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी नौजवान अहीर रेजीमेंट की मांग करते हैं। वह कहना चाहते हैं कि अकेले अहीर रेजीमेंट ही नहीं बनेगी बल्कि गुजरात की भी रेजीमेंट भी बनेगी। अगर आप लोग फौज की सेवा करना चाहते हैं तो दूसरे राज्यों के लोग भी फौज की सेवा करना चाहते हैं, इसलिए अन्य राज्यों की भी रेजीमेंट बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed