फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP UP Chief Bhupendra Chaudhary says Akhilesh should avoid provocative statements

सपा मुखिया को भूपेंद्र चौधरी की नसीहत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- भड़काऊ बयान से परहेज करें अखिलेश यादव

Fri, 18 Aug 2023 02:01 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 18 Aug 2023 02:01 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया आज कसमसाहट में हैं, क्योंकि भाजपा सरकार दंगाइयों और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
BJP UP Chief Bhupendra Chaudhary says Akhilesh should avoid provocative statements
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार बेहतर कानून व्यवस्था के साथ आगे बढ़ रही है। जो अनैतिक कार्य करेंगे, सरकार उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करती रहेगी। सपा मुखिया के बयानों पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव भड़काऊ बयान से परहेज करें। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि सपा की सरकार में बेईमानी और भ्रष्टाचार हावी हो गया था। पूरा राज्य दंगाइयों के हवाले था। सरकार दंगाइयों के साथ खड़ी थी। सपा मुखिया आज कसमसाहट में हैं, क्योंकि सरकार दंगाइयों और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में सीधी कांड जैसा केस: युवक को बंधक बनाकर पीटा, चेहरे पर किया पेशाब, पीड़ित ने प्रधान पर लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध न्यूनतम स्तर पर है। इसी का परिणाम है कि निवेशक आकर्षित हैं। योगी मॉडल की चर्चा दुनिया में सब जगह हो रही है। छुट्टा पशु की समस्या पर कहा कि सपा के शासन में अवैध बूचड़खाने चल रहे थे। भाजपा गोवंश के संरक्षण का काम कर रही है।


 

कुछ जिलों में बदले जा सकते हैं जिलाध्यक्ष

कुछ जनपदों में संगठन में बदलाव होंगे। जिलाध्यक्ष भी बदले जा सकते हैं। बरेली व आंवला के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष इसी महीने तय हो जाएंगे। इसकी जल्दी ही घोषणा होगी। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दी। उन्होंने सर्किट हाउस में प्रमुख पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से मुलाकात की। संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह के गांव ब्रह्मपुरा के लिए रवाना हो गए। उनसे मिलने वालों में मेयर डॉ. उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा थे।

भूपेंद्र चौधरी बदायूं भी पहुंचे 

बदायूं के दातागंज में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने ग्राम ब्रह्मपुर पहुंचकर क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य की मां रामकुंवरि शाक्य के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान, राज्यमंत्री रघुराज सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, सांसद फिरोजाबाद चंद्रशेखर जादौन, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed