{"_id":"662eb6220dcc73ce8a0fecc9","slug":"akhilesh-established-rapport-with-the-city-residents-on-the-pretext-of-surma-and-earrings-bareilly-news-c-4-bly1015-390923-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सुरमे और झुमके के बहाने अखिलेश ने शहरवासियों से जोड़ा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सुरमे और झुमके के बहाने अखिलेश ने शहरवासियों से जोड़ा रिश्ता
विज्ञापन
बरेली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुरमे और झुमके के बहाने शहरवासियों से रिश्ता जोड़ा। 30 मिनट के भाषण में जुमले और घुमावदार बातों से भाजपा की स्थानीय कलह पर भी चोट की। नौजवानों, किसानों, व्यापारियों समेत सभी वर्गों की दुखती रग छूकर उन्हें भावनात्मक रूप से साथ लेने का प्रयास किया।
अखिलेश ने अग्निवीर भर्ती के बहाने पुलिस पर भी व्यंग्य कसा। कहा कि भाजपाई अग्निवीर जैसी अधूरी नौकरी लेकर आए हैं। हमारी सरकार बनी तो इसे खत्म करके पूर्णकालिक नौकरी देंगे। ये खाकी वर्दी वाले लोग भी कभी-कभी हम पर गुस्सा दिखाते हैं। इन्हें नहीं पता कि भाजपा सरकार फिर आ गई तो इनकी नौकरी भी तीन साल की ही रह जाएगी। फिर ये भी तीन साल बाद हमारे साथ आ जाएंगे। पुलिसवालों पर फिर चुटकी ली। कहा कि हमने सौ नंबर बनाई तो पुलिस का रेट कम था, भाजपाइयों ने 112 नंबर किया तो इन्होंने भी रेट बढ़ा दिया।
चुटकी ली कि सुना है कि इस बार दिल्ली वाले भी बरेली घूम गए हैं, एक किमी में ही सही। लोगों से कहा कि इस बार बरेली का सुरमा लगाकर भाजपा के नेताओं को विदा कर देना। दिल्ली वालों की कहानी इस बार फ्लॉप हो गई है। घिसे-पिटे डायलॉग भी नहीं चल पा रहा रहे हैं। यह कहकर भी मौज ली कि इलेक्टोरल बॉन्ड ने भाजपा का बैंड बजाया है। अब ये नेता इलेक्ट्रॉल मांग रहे हैं। स्मार्ट सिटी के गड्ढे व पशुओं के घूमने पर कहा कि यहां ब्रेक न लगे तो अस्पताल जाना पड़ेगा। यहां कमीशन पूरा लिया जा रहा है और कूड़े को आग लगाकर निपटाया जा रहा है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने सरकार के फ्री राशन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। कहा कि इस क्वालिटी का आटा दे रहे हैं जो एक महीने खाकर डॉक्टर के पास जाना पड़े। हमारी सरकार आई तो गुणवत्ता को ठीक करेंगे। हम राशन के साथ किसानों को डाटा भी फ्री देंगे। कोरोना महामारी के दौरान डाटा नहीं मिलने से कई गरीब बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई थी। सपा सरकार ने जो लैपटॉप बांटे थे, उसकी नकल करके भाजपा सरकार ने इनका साइज छोटा कर दिया। जिस हाईवे को सिक्स लेन बनाना था, उसे फोरलेन पास कराया और बना टू लेन रहे।