फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akasa Air to launch flights on new routes.

Bareilly News: अकासा एयरलाइंस नए रूटों पर शुरू करेगी उड़ान

Mon, 17 Aug 2026 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 17 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Akasa Air to launch flights on new routes.
बरेली। इंडिगो के बाद अब अकासा एयरलाइंस भी बरेली के लोगों को हवाई सेवा मुहैया कराएगी। नई उड़ानों के लिए पूर्वांचल के साथ दक्षिण भारत, गोवा और श्रीनगर रूटों पर एयर ट्रैफिक का आकलन किया जा रहा है। अकासा एयरलाइंस ने इसके लिए हवाई अड्डा प्रशासन को प्रस्ताव दिया था, जिस पर मुहर भी लग गई है। सर्दियों में नई उड़ानें प्रस्तावित की गई हैं। हवाई अड्डा निदेशक अवधेश अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

बरेली हवाई अड्डे से फिलहाल बंगलूरू, नवी मुंबई, दिल्ली और नोएडा के लिए घरेलू उड़ानें हैं। यहां से देश के चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का जुड़ाव है। ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में बरेली हवाई अड्डा प्रदेश में पहले और देश में सातवें स्थान पर है। बरेली से अब तक पूर्वांचल और उत्तर के राज्यों के लिए हवाई सेवा नहीं है। यहां से लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कुशीनगर के अलावा गोवा, श्रीनगर, देहरादून, हैदराबाद, गुवाहाटी, जयपुर आदि स्थानों के लिए उड़ान प्रस्तावित है। इसको लेकर एक साल से हवाई अड्डा प्रशासन और कुछ एयरलाइंस के बीच वार्ता चल रही थी।
विज्ञापन

हवाई अड्डा निदेशक ने बताया कि नए रूटों पर अकासा एयरलाइंस डबल इंजन वाले बोइंग बी-737 के जरिये हवाई सेवा शुरू करेगी। औपचारिकताओं को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सर्दियों में हवाई अड्डों पर स्लॉट की उपलब्धता के मुताबिक नए रूटों पर हवाई सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अतिरिक्त पार्किंग, टैक्सी-वे बनेगा, ग्राउंड हैंडलिंग में होगा सुधार
निदेशक ने बताया कि हवाई अड्डे पर ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं देने वाली फर्म के अधिकारियों से भी बात की गई है, ताकि वह अन्य एयरलाइंस कंपनियों से भी नई उड़ानों के संबंध में समन्वय स्थापित करें। बरेली हवाई अड्डे पर काफी संभावनाएं हैं। यहां अतिरिक्त एयरक्राफ्ट पार्किंग, टैक्सी-वे बनाने के साथ हवाई अड्डे का विस्तार भी प्रस्तावित है। 23.55 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। विस्तार का काम जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed