फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akanksha and Jigyasa Kashyap are the winners in the girls' category.

Bareilly News: बालिका वर्ग में आकांक्षा और जिज्ञासा कश्यप विजेता

Tue, 25 Aug 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 25 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Akanksha and Jigyasa Kashyap are the winners in the girls' category.
बरेली। महाराणा प्रताप शूटिंग अकादमी में सोमवार को मंडलीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालक एवं बालिका वर्ग में हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्गों में मुकाबले हुए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालक व बालिका वर्ग के सभी विजेता खिलाड़ी अगले माह सितंबर में मेरठ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की प्रतियोगिता केपीआरसी कला केंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित की गई। इसका उद्घाटन जीजीआईसी बरेली की उप प्रधानाचार्य कुसुमलता राजपूत ने किया।बालिका वर्ग के अंडर-14 मुकाबले में केपीआरसी कला केंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज, बरेली की छात्रा फिरदौस ने प्रथम और आराध्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-17 स्पर्धा में डॉ. सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज, शाहजहांपुर की आकांक्षा कश्यप पहले स्थान पर आईं। अंडर-19 वर्ग में डॉ. सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज की जिज्ञासा कश्यप को प्रथम स्थान मिला। केपीआरसी कला केंद्र की प्रधानाचार्य ममता कुमारी, क्रीड़ा प्रभारी सुनीता रानी, सरोज का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 राइफल में चंद्रसेन प्रथम
बालक वर्ग की प्रतियोगिता में मंडल के खिलाड़ियों ने एयर राइफल और एयर पिस्टल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। अंडर-17 राइफल स्पर्धा में चंद्रसेन ने प्रथम और अमन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-19 राइफल में सुमित ने पहला स्थान प्राप्त किया। एयर पिस्टल स्पर्धा के अंडर-17 वर्ग में हिमांशु को पहला स्थान मिला। अंडर-19 पिस्टल वर्ग में आशुतोष सिंह प्रथम रहे। बालक वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. हरीश कुमार स्वामी ने किया। खेल शिक्षक विकास गंगवार, धर्मपाल सिंह, श्याम नारायण शर्मा और मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed