फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   airterminal

टर्मिनल पूरा होता रहेगा टर्बो ने फ्लाइट शुरू न की तो जुर्माना

Mon, 15 Jul 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
airterminal
टर्मिनल पूरा होता रहेगा टर्बो ने फ्लाइट शुरू न की तो जुर्माना - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। हवाई अड्डे से उड़ान सेवा शुरू करने के लिए एक बार फिर से जोर लगाया जा रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी, सिविल एविएशन और फ्लाइट आपरेटर्स की हाल में दिल्ली में हुई संयुक्त मीटिंग में यह हुआ है कि टर्बो एविएशन कंपनी ने अगर निर्धारित समय में उड़ान सेवा नहीं शुरू की तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। इसकी समय सीमा क्या होगी, यह भी तीन-चार दिन में तय कर दिया जाएगा। इसके साथ बैठक में कई और रूट पर भी हवाई सेवा शुरू कराने करने पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले 10 मार्च को अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने पीलीभीत बाईपास रोड पर बन रहे हवाई अड्डे का शुभारंभ तो कर दिया था, लेकिन यहां से हवाई जहाज अब तक नहीं उड़ सके हैं। शुरूआत में जेट एयरवेज से हवाई सेवा शुरू कराने का टाईअप हुआ था, लेकिन बाद में कंपनी के दीवालिया हो जाने से इस कवायद को झटका लग गया। इसके बाद अप्रैल में दूसरी कंपनी टर्बो एविएशन के अधिकारियों ने हवाई अड्डे का निरीक्षण करके हवाई सेवा जल्द शुरू कराने की बात कही थी, लेकिन अब तक फ्लाइट नहीं शुरू हो सकी हैं। इसे लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नागरिक उड्डयन और टर्बो कंपनी के अफसरों की ज्वाइंट मीटिंग दिल्ली में हुई। प्राधिकरण के डायरेक्टर एसके सिंह ने टर्बो कंपनी के उड़ान सेवाएं शुरू करने में देरी का मामला उठाया था। कंपनी के अफसरों ने हवाई जहाज उपलब्ध न होने की बात कहते हुए जल्द ही दिक्कत का समाधान होने का आश्वासन भी दिया है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि टर्बो कंपनी अभी बरेली-लखनऊ रूट पर हवाई सेवा शुरू करेगी। जल्द ही दूसरे रूट भी तय होगी। डायरेक्टर ने बताया कि टर्बो केंपनी के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए जल्द ही समय सीमा तय हो जाएगी। इसके बाद विलंब होने पर टर्बो पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


व्यवस्थाओं का जायजा लेने फिर आएगी टीम
हवाई अड्डे पर अभी कितना काम हो गया है। रनवे, टैक्सी वे, एप्रेन, मेन बिल्डिंग और ड्रेनेज सहित दूसरे कामों की क्या स्थिति है, इसका जायजा लेने के लिए भारतीय विमानपत्तन की टीम फिर से हवाई अड्डे पहुंचेगी। यहां पुलिस के 62 कर्मचारियों को सुरक्षा कार्य के लिए पहले ही ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इसकी भी तैनाती करने पर भी जल्द चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘हवाई सेवा शुरू करने के लिए दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक हुई है। इसमें शामिल होकर टर्बो कंपनी से जल्द उड़ान सेवा शुरू करने को कहा है। ऐसा न करने पर कंपनी पर जुर्माने की कार्रवाई होगी।’
- एसके सिंह, निदेशक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed