फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Airbase ready, now waiting for aircraft

एयरबेस बनकर तैयार, अब एयरक्रॉफ्ट का इंतजार

Tue, 01 Dec 2020 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Airbase ready, now waiting for aircraft
अधिकारियों ने किया बरेली एयरपोर्ट का निररिक्षण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

केंद्रीय मंत्री बोले- उड्डयन मंत्रालय से करेंगे बात, जल्द समय सारिणी होगी जारी
विज्ञापन

निदेशक बोले- हम हैं तैयार, सप्ताह भर की सूचना पर शुरू होगी हवाई सेवा

बरेली। बरेली एयरपोर्ट उड़ान सेवा शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान एयरपोर्ट निदेशक ने कहा कि एयरबेस पूरी तरह तैयार है। एयरक्राफ्ट आ जाएं तो एक सप्ताह में उड़ान सेवा शुरू की जा सकती है।
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने रनवे, प्रशासनिक भवन, यात्री सुविधाएं और उड़ान भरने संबंधी सभी तैयारियां परखीं। एयरपोर्ट निदेशक राजीव कुलश्रेष्ठ ने जानकारी दी कि सिविल एन्क्लेव में रनवे, नया टर्मिनल, छह चेकिंग काउंटर, पार्किंग, एक्स-रे सिस्टम, सभी तकनीकी और निर्माण संबंधी कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। करीब 40 करोड़ रुपये से 2520 वर्ग मीटर दूसरा भवन बनकर तैयार हो गया है, इसमें 150 यात्री बैठ सकते हैं, जबकि 90 कारों को पार्क करने की सुविधा है। सिर्फ पांच प्रतिशत काम बचा है। उसे भी जल्द पूरा करा दिया जाएगा मगर मौजूदा स्थिति में सिस्टम हवाई सेवाएं शुुरू कराने में पूरी तरह सक्षम है। सिर्फ एक सप्ताह पहले सूचना पर यहां से हवाई सेवा शुरू कराई जा सकती है। इस मौके पर गुलशन आनंद, ललित अवस्थी, रमेश जैन, एएआई अधिकारी राजकमल, जेपी सिंह, आरएस कनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

72 सीटर विमान दिल्ली के लिए भरेंगे उड़ान, लखनऊ पर संशय
एलाइंस एयरलाइंस कंपनी ने बरेली से दिल्ली हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव मंत्रालय को सौंपा है। करीब तीन माह पहले 19 अगस्त को कंपनी ने टीम भेजकर बरेली एयरपोर्ट का तकनीकी परीक्षण कराया था। पिछले दिनों टीम ने रिपोर्ट सौंपकर केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय और भारतीय विमानन पत्तन प्राधिकरण से कह दिया कि उनका सिस्टम हवाई सेवाएं दिसंबर माह में शुरू कराने के लिए तैयार है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों ने बताया कि बरेली से दिल्ली 72 सीटर विमान की सेवा शुरू होगी, जबकि लखनऊ मार्ग पर टर्बो कंपनी का लाइसेंस है लेकिन उसने अभी कोई जवाब नहीं दिया है। क्याेंकि टर्बो कंपनी के पास 72 सीटर एयरक्रॉफ्ट उपलब्ध नहीं है। लिहाजा अभी बरेली से दिल्ली ही सेवाएं चल सकेंगी। सिस्टम दिसंबर माह से हवाई सेवाएं शुरू करने की कवायद कर रहा है। अगर कोई समस्या आई तो भी 26 जनवरी से पहले ही सेवाएं शुरू करा दी जाएंगी। परिचालन कंपनी, मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी अफसर संयुक्त रूप से समय सारिणी, किराया, तिथि और कार्यक्रम तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘हमने सिविल एन्क्लेव पर तैयारी संबंधी जानकारी ली है। दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बात करेंगे। एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार है और एलाइंस एयरलाइंस सर्वे कर अपनी सहमति दे चुकी है। दिसंबर माह से ही उड़ानें शुरू कराने का प्रयास है। जल्द ही समय सारिणी और तिथि आदि तय कराना है।’ - संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed