{"_id":"64b5a6a6dab70261a507ad17","slug":"air-traffic-increased-due-to-slow-movement-of-trains-and-buses-bareilly-news-c-4-bly1005-208103-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रेन, बसों की सुस्त चाल से एअर ट्रैफिक बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रेन, बसों की सुस्त चाल से एअर ट्रैफिक बढ़ा
विज्ञापन
बरेली। बाढ़ व बारिश से ट्रेनों व बसों की बिगड़ी चाल ने एअर ट्रैफिक बढ़ा दिया है। जयपुर, मुंबई, बंगलूरू की फ्लाइट में करीब 20 फीसदी तक ट्रैफिक बढ़ा है। एअरलाइंस के प्रतिनिधि ने आगे भी ट्रैफिक बरकरार रहने की उम्मीद जताई है।
इंडिगो एअरलाइंस के प्रतिनिधि साकेत के मुताबिक मुंबई, बंगलूरू, जयपुर जाने के लिए लोग बुकिंग के लिए संपर्क कर रहे हैं। इसमें ज्यादातर ऐसे लोग शामिल हैं, जिन्होंने ट्रेनों में बुकिंग का प्रयास किया था पर कंफर्म सीट नहीं मिल सकी। जरूरी कार्य होने पर फ्लाइट के लिए संपर्क कर रहे हैं। लिहाजा, बरेली से महानगरों के लिए होने वाली उड़ान में करीब 20 फीसदी बुकिंग बढ़ी हैं। पिछले दिनों किराया अधिक था। अब एडवांस, तत्काल बुकिंग के आधार पर मुंबई के लिए पांच से छह, बंगलूरू के लिए 6,200 से सात हजार रुपये, जयपुर के लिए 3,500 से पांच हजार रुपये लिए जा रहे हैं।