फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   AI cctv cameras will monitor those who do not wear seat belts and helmets in Bareilly

UP: सीट बेल्ट और हेलमेट नहीं लगाने वालों पर 'एआई' रखेगा नजर, इस शहर में परिवहन विभाग ने बनाया ये प्लान

Sat, 21 Feb 2026 09:54 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Feb 2026 09:54 AM IST
सार

सख्ती और जागरूकता अभियान के बावजूद तमाम लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। अब ऐसे लोगों पर एआई से नजर रखेगी जाएगी। बरेली में परिवहन विभाग ने खास योजना बनाई है। 

विज्ञापन
AI cctv cameras will monitor those who do not wear seat belts and helmets in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बरेली शहर के 18 चौराहों पर लगे कैमरे जल्द ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से लैस होंगे। ये नाम लेकर वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के लिए आगाह करेंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। विशेष सेंसर और एआई सॉफ्टवेयर से लैस कैमरे चौराहों से गुजरने वाले वाहन चालकों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। यह कैमरा तुरंत पहचान कर संबंधित वाहन चालक का नाम लेकर सचेत करेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

जागरूकता व अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए लिया गया निर्णय 
परिवहन विभाग का मानना है कि सार्वजनिक स्थान पर नाम लेकर टोके जाने पर वाहन चालक शर्मिंदगी महसूस करेंगे और भविष्य में वह नियमों का पालन करने के लिए अधिक सतर्क रहेंगे। यह कदम दंड के बजाय जागरूकता व अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए उठाया जा रहा है। एआई आधारित यह निगरानी प्रणाली दुर्घटनाओं में कमी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। प्रयोग सफल रहा तो आने वाले समय में इसे सभी चौराहों पर लागू किया जा सकता है। परिवहन विभाग की तरफ से प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से इसका सर्वे भी कराया जा चुका है। इसमें अभी कुछ सुधार भी किया जा रहा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 18 चौराहों पर की जाएगी व्यवस्था
सेटेलाइट चौराहा, संजयनगर तिराहा, लाइफ लाइन हॉस्पिटल तिराहा, सौ फुटा रोड तिराहा, डेलापीर तिराहा, इज्जतनगर चौराहा, मिनी बाईपास चौराहा, परसाखेड़ा तिराहा, चौकी चौराहा, पटेल चौक, नावेल्टी चौराहा, धर्म कांटा चौराहा, बरेली कॉलेज चौराहा, गांधी उद्यान चौराहा, मालियों की पुलिया, ईसाइयों की पुलिया, श्यामगंज व शाहदाना चौराहे पर यह व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक चौराहे पर कैमरों को एआई सेंसर से जोड़ने के लिए 10 हजार रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन प्रवण झा ने बताया कि परिवहन विभाग की तरफ से सड़क हादसों को कम करने के लिए पहल की जा रही है। इसके तहत चौराहों पर लगे कैमरों को एआई सेंसर से कनेक्ट किया जाएगा। यह चौराहों पर नंबर रीड करके वाहन मालिक का नाम लेकर हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के लिए बोलेगा, ताकि भविष्य में वह ऐसी गलती न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed