फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ahead of fee recovery, books gathering dust in library

Bareilly News: शुल्क वसूली में आगे, पुस्तकालय में धूल फांक रहीं किताबें

Wed, 03 Jan 2024 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 03 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ahead of fee recovery, books gathering dust in library
बरेली। बरेली कॉलेज में छात्रों के लिए पुस्तकालय तो है पर एक साल से किताबें नहीं खरीदी गईं हैं। यहां कुर्सियां बैठने लायक नहीं बची हैं। खिड़कियों के शीशे टूट चुके हैं। रैक में किताबें धूल फांक रही हैं। यह हाल तब है, जबकि प्रवेश के समय ही हर विद्यार्थी से कॉलेज 15 रुपये पुस्तकालय शुल्क वसूलता है। नए पाठ्यक्रम के अनुरूप किताबों का न होना भी छात्र-छात्राओं के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

कॉलेज के केंद्रीय पुस्तकालय के हॉल में 200 से अधिक छात्रों के बैठने की क्षमता है पर इसकी अधिकतर कुर्सियां खराब हो चुकी हैं। पास में ही कबाड़ रखा हुआ है। हॉल में बने वॉशरूम से पूरे दिन दुर्गंध आती रहती है। इस वजह से विद्यार्थी यहां आने से भी कतराते हैं। जिम्मेदारों का कहना है कि मरम्मत के लिए विभाग की ओर से पत्र दिया जा चुका है। कॉलेज की ओर से पुराना भुगतान क्लीयर नहीं होने से नए पाठ्यक्रम से संबंधित किताबें नहीं आ पा रही हैं। इसके पीछे जिम्मेदारों का तर्क है कि नई शिक्षा नीति के तहत पुराने पाठ्यक्रम को ही दो हिस्सों में बांटा गया है। ऐसे में जो छात्र पुस्तकालय में आते हैं, उन्हें पुरानी किताबें दे दी जाती हैं। नई शिक्षा नीति से जुड़ी कई किताबें अब तक लिखी ही नहीं गई हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति की किताबें उपलब्ध न होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो इसे दिखवाया जाएगा। -प्रो. ओपी राय, प्राचार्य, बरेली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed