फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Agreement made with fake documents to sell enemy property in Bareilly

Bareilly News: शत्रु संपत्ति बेचने के लिए फर्जी दस्तावेज से किया इकरारनामा, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 20 Feb 2025 12:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Feb 2025 12:23 PM IST
सार

आरोपी शख्स के दो भाई विभाजन के वक्त पाकिस्तान चले गए थे। बरेली में उनके हिस्से की संपत्ति शत्रु संपत्ति के श्रेणी में आ गई, जिस पर सरकार को अधिकार हो गया। लेकिन आरोपी ने फर्जी दस्तावेज से शत्रु संपत्ति का इकरारनामा करा दिया। 

विज्ञापन
Agreement made with fake documents to sell enemy property in Bareilly
कोतवाली बारादरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में फर्जी दस्तावेज से शत्रु संपत्ति का सौदा करने का मामला सामने आया है। भारत विभाजन के समय पाकिस्तान गए दो भाइयों की अचल संपत्ति पर काबिज तीसरे भाई ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर शत्रु संपत्ति की श्रेणी में आई संपत्ति का इकरारनामा करा दिया। मामले का खुलासा होने के बाद बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस में एडीएम आवास के सामने रहने वाले राकेश कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि शाहदाना निवासी सुल्तान अहमद के तीन बेटे थे। इनमें फिरोज और असलम भारत विभाजन के समय पाकिस्तान चले गए और वहीं की नागरिकता ले ली। तीसरा बेटा चांद मियां बरेली में ही है। सुल्तान अहमद की मौत के बाद शाहदाना स्थित उनका मकान तीनों बेटों के नाम आ गया। फिरोज व असलम के पाकिस्तान जाने और वहां की नागरिकता लेने के कारण उनके हिस्से की अचल संपत्ति शत्रु संपत्ति की श्रेणी में आई और उस पर भारत सरकार का अधिकार हो गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: माफिया अशरफ के साले गैंगस्टर सद्दाम और लल्ला गद्दी की संपत्ति होगी कुर्क, डीएम ने दिया आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


शत्रु संपत्ति को बेचने के लिए चांद मियां ने यह बात छिपा और फर्जी दस्तावेज तैयार कर शत्रु संपत्ति बेचने के लिए अक्तूबर 2024 में इमरारनामा करा दिया। आरोप है कि चांद मियां संगठित गिरोह चलाता है। वह जमीनों और मकानों पर कब्जा कर रंगदारी वसूलने का काम करता है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed