{"_id":"69a07857b265e5a97e0c0e98","slug":"agniveer-recruitment-rally-to-begin-in-bareilly-11th-march-2026-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना में अग्निवीर बनने का मौका: बरेली में इस तारीख से शुरू होगी भर्ती रैली, 12 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में अग्निवीर बनने का मौका: बरेली में इस तारीख से शुरू होगी भर्ती रैली, 12 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल
Thu, 26 Feb 2026 10:15 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:15 PM IST
सार
भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी है। बरेली के जाट रेजीमेंट केंद्र परिसर में 11 से 23 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन होगा। इसमें 12 जिलों के अभ्यर्थी अग्निवीर बनने के लिए दौड़ लगाएंगे।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जाट रेजीमेंट केंद्र में 11 से 23 मार्च तक भर्ती रैली होगी। ये जानकारी बृहस्पतिवार को जाट रेजीमेंट केंद्र के सभागार में सुरक्षा व्यवस्था संबंधित बैठक में दी गई।
विज्ञापन
एडीएम सिटी सौरभ दुबे, सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक, पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम को सैन्य अफसरों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कराया। सभी विभागों को आपसी सहयोग से कार्य के निर्देश दिए।
विज्ञापन
भर्ती रैली में शामिल होंगे 12 जिलों के अभ्यर्थी
भर्ती रैली में 12 जिले (बरेली, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, संभल, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद, बदायूं) के अभ्यर्थी शामिल होंगे। एडीएम सिटी ने भीड़ नियंत्रण, पेयजल, विश्राम स्थल, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, प्रकाश व्यवस्था, कानून व्यवस्था, सफाई की समुचित व्यवस्था के लिए कहा।
विज्ञापन
परिवहन, स्वास्थ्य विभाग को व्यवस्था के निर्देश दिए। सैन्य अफसरों ने निष्पक्ष, पारदर्शी भर्ती का आश्वासन दिया। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने, किसी अड़चन पर सेना भर्ती कार्यालय में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक संपर्क करने के लिए कहा।
Trending Videos
ट्रेडवार कब, किस जिले की होगी भर्ती
- 11 मार्च- अग्निवीर (टेक्निकल) (सभी 12 जिले के अभ्यर्थियों के लिए)।
- 12 मार्च- अग्निवीर (ट्रेड्समेन 8वीं, 10वीं) (सभी 12 जिले के अभ्यर्थियों के लिए और अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी)
- 13 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी।
- 14 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) शाहजहांपुर, सीतापुर।
- 15 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) संभल और पीलीभीत।
- 16 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) हरदोई।
- 17 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) फर्रुखाबाद।
- 18 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बदायूं।
- 19 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बरेली।