{"_id":"6769c482fee32f67e60f1a64","slug":"agencies-alert-in-entire-terai-after-pilibhit-encounter-bareilly-news-c-4-bly1015-547332-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पीलीभीत एनकाउंटर के बाद पूरे तराई में एजेंसियां अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पीलीभीत एनकाउंटर के बाद पूरे तराई में एजेंसियां अलर्ट
विज्ञापन
बरेली। तीन खालिस्तानी आतंकियों के एनकाउंटर के बाद पूरे तराई व रुहेलखंड इलाके में एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। पीलीभीत से जुड़े बरेली के सीमावर्ती इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
पीलीभीत से सटे बहेड़ी व नवाबगंज इलाकों में भी सिख समुदाय की आबादी रहती है। हालांकि, इन कस्बों में खालिस्तानी मूवमेंट के दौरान भी कभी देश विरोधी गतिविधियां नहीं देखी गईं। अब अचानक इस एनकाउंटर के बाद अंदेशा है कि इन आतंकियों के सहयोगी आसपास के इलाके में न छिपे हो सकते हैं। इनके मददगार व खालिस्तानी मूवमेंट के स्लीपर मॉड्यूल के भी तराई इलाके में होने की आशंका है। इस लिहाज से एनआईए, एटीएस व आईबी समेत अन्य एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।
बहेड़ी के युवक का किया था अपहरण
जिले का बहेड़ी इलाका उत्तराखंड से सटा है। बरसों पहले खालिस्तानी आतंकियों ने बहेड़ी के डंडिया गांव के युवक का अपहरण कर लिया था। वह उत्तराखंड की सीमा में स्थित अपने खेत पर गया था। घटना के बाद डंडिया के सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्तराखंड सीमा में धावा बोल दिया था। कुछ दूरी पर ही आतंकी उस युवक को छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
खालिस्तानी आतंकियों से जुड़ी कोई गतिविधि बरेली जिले में सामने नहीं आई है। हालांकि, पीलीभीत की घटना के बाद सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। निगरानी भी बढ़ाई गई है। - डॉ. राकेश कुमार सिंह, आईजी रेंज
अमर उजाला ब्यूरो