फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After the rain, electricity was cut off in many areas

Bareilly News: बारिश के बाद कई मुहल्लों की बिजली गुल

Thu, 03 Jul 2025 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
After the rain, electricity was cut off in many areas
बरेली। बारिश के बाद जगह-जगह हुए लोकल फाल्ट के चलते बुधवार को कई मोहल्लों में संकट रहा। कुतुबखाना उपकेंद्र पर मंगलवार रात हुए फाल्ट के बाद यहां तड़के चार बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। इसके बाद भी दिनभर लो वोल्टेज और ट्रिपिंग ने परेशान किया। हरूनगला व किला में भी उपभोक्ता कटौती के चलते परेशान हुए।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 10:15 बजे कुतुबखाना उपकेंद्र पर इनकमिंग लाइन-2 में जोरदार धमाका हुआ था। इसके बाद रातभर उपभोक्ता बिजली न आने से परेशान रहे। इन्वर्टर डिस्चार्ज होने से पंखे तक नहीं चल पाए। जागते हुए लोगों ने रात काटी। तड़के आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिला।
विज्ञापन

वहीं, कोहाड़ापीर पर एक फेस न आने की वजह से कई उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिली। मोहल्ला सौदागरान में लो वोल्टेज के चलते लोग परेशान हुए। कुतुबखाना उपकेंद्र से पोषित अन्य इलाकों से भी लोकल फाल्ट की शिकायतें दिनभर आईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में भी रहा संकट
बुधवार को पुलिस लाइन, चौपुला टेलीफोन एक्सचेंज, बिहारीपुर करोलान, चौपुला चौराहा, बिहारीपुर, मलूकपुर, नई पुलिस लाइन, माधोबाड़ी, हजियापुर, सिकलापुर, श्यामगंज, शीरा मंडी, लाल मस्जिद, दामोदर पुरम, गंगानगर कॉलोनी, इफको कॉलोनी, पुरानी सब्जी मंडी, पटेल विहार में बिजली संकट रहा। कंघी टोला, चौधरी मोहल्ला, बजरिया मोती, कटघर, रामायण विहार, आशा पुरम, डीडीपुरम, बीडीए कॉलोनी, शाहबाद कला केंद्र के पास, शिवकुंज, पकड़िया नाथ मंदिर भूड़, मॉडल टाउन में कई घंटे तक बिजली गुल रही। जवाहर पार्क, संजय कम्यूनिटी हॉल, पीएफ ऑफिस, जिलाधिकारी आवास, बियावानी कोठी, स्टेशन रोड, संजय नगर, बीआई बाजार, बन्नूवाल नगर फेस-1, वीरसावरकर नगर, इंद्र्रानगर में लो वोल्टेज, फेस ना आने और ट्रिपिंग की समस्याओं की शिकायतें दर्ज हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed