{"_id":"68192c290876437f470b55e2","slug":"after-the-engagement-he-said-marriage-will-not-happen-without-bullet-and-jewellery-bareilly-news-c-4-lko1064-633544-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मंगनी के बाद बोले- बुलेट और जेवर के बिना नहीं होगी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मंगनी के बाद बोले- बुलेट और जेवर के बिना नहीं होगी शादी
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर किला थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट
बरेली। मंगनी के बाद लड़के वालों ने बुलेट बाइक और जेवरों की मांग रख दी। मांग पूरी न होने पर रिश्ता न करने की बात कही। एसएसपी के आदेश पर किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बाकरगंज निवासी व्यक्ति ने एसएसपी को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता फतेहगंज पश्चिमी निवासी इमरान से एक साल पहले तय किया था। साल भर में जो त्योहार आए, तब लड़के वालों को उपहार भी दिए। 27 अप्रैल को मंगनी की तारीख तय हुई थी।
लड़के वाले उस दिन करीब 32 लोगों को लेकर लड़की के घर पहुंचे और मंगनी की दावत में शामिल हुए। जब लड़की पक्ष ने उन्हें विदा करते समय उपहार दिए तो इमरान के चाचा अजहर, आसिफ, आरिफ, विरासत और अन्य रिश्तेदार नाराज हो गए।
विज्ञापन
इमरान ने घर जाकर लड़की पक्ष को फोन पर बताया कि निकाह में उन लोगों को बुलेट बाइक, पांच लाख रुपये, सोने की चेन और अंगूठी आदि जेवर चाहिए। जब लड़की के पिता ने गरीबी का हवाला देकर असमर्थता जताई तो इमरान व उसके परिजनों ने निकाह करने से इन्कार कर दिया। ब्यूरो