फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After the defeat of the Brahma format Sagar removed

करारी हार के बाद ब्रह्म स्वरूप सागर को हटाया 

Fri, 17 Mar 2017 12:53 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 17 Mar 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
After the defeat of the Brahma format Sagar removed
After the defeat of the Brahma format Sagar removed - फोटो : बरेली, अमर उजाला
मंडल में बसपा ने करारी हार का ठीकरा निचले पदाधिक ारियों पर फोड़ना शुरू कर दिया है। शुरुआती दौर में मंडल स्तरीय संगठन में फेरबदल कर दिया गया है। बरेली मंडल के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर को हटाकर भाईचारा कमेटी में शिफ्ट कर दिया है। उनके स्थान पर यह जिम्मेदारी संजीव सागर को सौंप दी गई है। संकेत मिले हैं कि संगठन को और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कमेटियों में भी फेरबदल होगा।
विज्ञापन

बरेली मंडल में बसपा की छह सीटेें थीं लेकिन इस चुनाव में एक भी सीट नहीं बची है। मंडल की सभी 25 सीटों पर बसपा की स्थिति खराब रही। बरेली कैंट, शहर और नवाबगंज के प्रत्याशी अपनी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। करारी हार के बाद हुई प्रदेश स्तरीय समीक्षा में मंडलीय कमेटियों को जिम्मेदार माना गया है। इसकी गाज ब्रह्म स्वरूप सागर पर भी गिरी है। पूर्व में रहे मंडल प्रभारी संजीव सागर (बरेली) को मंडल का मुख्य जोन कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके साथ धर्मवीर भी होंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी और अतर सिंह राव के नेतृत्व में मुख्य जोन कोआर्डिनेटर काम करेंगे।
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यह फैसला प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक के दूसरे दिन किया है। जिसमें बरेली के अलावा प्रदेश के कुछ और मंडलों के जोन कोआर्डिनेटर भी हटाए गए हैं। बरेली मंडल की भाईचारा समिति भी नए सिरे से गठित कर दी गईं हैं। इनमें जोनल कोआर्डिनेटर पद से हटाए ब्रह्म स्वरूप सागर को समायोजित किया गया है। उनके साथ बदायूं के राममूर्ति, शाहजहांपुर के दिनेश कुमार और बरेली के जगदीश प्रसाद भी नामित किए गए हैं। बताया जाता है कि अगले महीने तक जिला स्तर पर फेरबदल किया जाना है, इसके लिए निचले स्तर से फीडबैक लिया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed