{"_id":"686ecf26cbc25a3c0d0b3018","slug":"after-taking-the-order-neither-gave-sugar-nor-returned-21-lakh-rupees-bareilly-news-c-4-bly1003-678627-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ऑर्डर लेकर न चीनी दी और न 21 लाख रुपये लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ऑर्डर लेकर न चीनी दी और न 21 लाख रुपये लौटाए
Thu, 10 Jul 2025 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जेएसडब्ल्यू डालमिया शुगर इंडस्ट्रीज के मालिक रमेश कुमार ने ऑर्डर लेकर न चीनी दी और न ही 21 लाख रुपये लौटाए। मामले को लेकर छिपीटोला निवासी शब्बीर अली ने पुलिस महानिदेशक से शिकायत की। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर मंगलवार को किला थाने में रमेश कुमार के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
शब्बीर अली ने पुलिस को बताया कि चीनी खरीदने के लिए उन्होंने नवंबर 2023 में जेएसडब्ल्यू डालमिया शुगर इंडस्ट्रीज के अकाउंट में 45 हजार अमेरिकी डॉलर ट्रांसफर किए थे, लेकिन कंपनी के अधिष्ठाता रमेश कुमार ने उन्हें चीनी नहीं दी। काफी दबाव बनाने पर रमेश कुमार ने उनके 15 लाख 60 हजार रुपये लौटाए। शेष 21 लाख रुपये रमेश कुमार ने नहीं दिया। ऐसा ही कृत्य रमेश कुमार ने अन्य लोगों के साथ भी किया है। इस संबंध में किला थानाध्यक्ष ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।