Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After Delhi, now train service from Kasganj to Lucknow via Bareilly, Pilibhit

Bareilly News: दिल्ली के बाद अब कासगंज से बरेली, पीलीभीत होकर लखनऊ के लिए भी ट्रेन सेवा

Tue, 23 Jun 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 23 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
After Delhi, now train service from Kasganj to Lucknow via Bareilly, Pilibhit
बरेली। कासगंज-दिल्ली के बीच बदायूं होकर सीधी रेल सेवा शुरू होने के दो माह बाद केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने कासगंज से लखनऊ के बीच भी सीधी रेल सेवा को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस गाड़ी का संचालन कब से होगा और समय सारिणी क्या रहेगी इसको लेकर रेलवे बोर्ड की ओर से अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

कासगंज से बदायूं, बरेली होकर दिल्ली और लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन सेवा कुछ समय पहले तक नहीं थी। अप्रैल में बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को कासगंज-दिल्ली के बीच शिफ्ट कर किए जाने के बाद दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी मिल गई, लेकिन लखनऊ के लिए अब तक ट्रेन शुरू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने पिछले दिनों रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर कासगंज से बदायूं, बरेली, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर होते हुए लखनऊ के लिए रेल सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था। रेलमंत्री ने उनके इस अनुरोध पर 15312-11 कासगंज-ऐशबाग-कासगंज के बीच नई ट्रेन को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि मीडिया माध्यमों से कासगंज-ऐशबाग के बीच नई ट्रेन को मंजूरी की बात मालूम हुई है। रेलवे बोर्ड की ओर से इस संबंध में अभी कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है।



मीटरगेज लाइन पर चलती थीं लखनऊ के लिए पांच सीधी गाड़ियां
कासगंज से बरेली और फिर बरेली से पीलीभीत, पीलीभीत से मैलानी, सीतापुर, ऐशबाग के बीच मीटरगेज लाइन पर बदायूं, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर होकर लंबी दूरी की पांच ट्रेनों का संचालन होता था। वर्ष 2015 में मीटरगेज से ब्राडगेज लाइन का काम शुरू हुआ तो लखनऊ के चारबाग से मध्य प्रदेश के जोधपुर तक चलने वाली मरूधर एक्सप्रेस के अलावा गोकुल एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट, नैनीताल एक्सप्रेस, कुमाऊं एक्सप्रेस आदि गाड़ियों का संचालन बंद हो गया। रेलखंड ब्राडगेज में परिवर्तित होने के बाद भी इन लंबी दूरी की गाड़ियों का फिर से संचालन शुरू नहीं हो सका। अब 26 साल के बाद कासगंज से ऐशबाग के बीच पहली ट्रेन शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed