फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After converting to Islam, she got married, then her husband gave her triple talaq.

Bareilly News: धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया, फिर शौहर ने दिया तीन तलाक

Tue, 02 Jun 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
After converting to Islam, she got married, then her husband gave her triple talaq.
भोजीपुरा (बरेली)। मध्य प्रदेश की युवती को भोजीपुरा के युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराया और फिर निकाह कर लिया। युवती को घर छोड़कर वह मध्य प्रदेश चला गया। वहां से फोन कॉल पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। युवती ने शौहर व उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

युवती ने थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह को बताया कि वह मध्य प्रदेश की निवासी है। पांच साल पहले भोजीपुरा के गांव घंघोरा घंघोरी निवासी अमीर हसन मंसूरी वहां नौकरी करने गया था। नौकरी के दौरान उसने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद अमीर हसन ने धर्म परिवर्तन कराकर उसे मुस्लिम धर्म में शामिल कराया और उससे निकाह कर लिया। वह उसे अपने गांव ले आया और तब से वह यहीं रह रही है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि कई माह से अमीर हसन घर छोड़कर इसी गांव निवासी अपने दोस्त आतिक के साथ मध्य प्रदेश चला गया है। वहां आतिक के उकसाने पर अमीर हसन ने मध्य प्रदेश से फोन कॉल पर उसे तीन तलाक दे दिया। उसका कहना है कि जब तक वह घर छोड़कर नहीं जाएगी, तब वह घर नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी शादी और घर बेचने की कोशिश
महिला ने आरोप लगाया कि आतिक उसके पति की दूसरी शादी करवाने की पैरवी कर रहा है। अमीर हसन ने उसे खर्च भेजना भी बंद कर दिया है और मकान बेचने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी अमीर हसन मंसूरी व उसके दोस्त आतिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed