फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After a long time, pleasant in the evening: Markets open till nine o'clock, people go out to visit with families

अरसे बाद शाम सुहानीः नौ बजे तक खुले बाजार तो परिवारों के साथ घूमने निकले लोग

Tue, 22 Jun 2021 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
After a long time, pleasant in the evening: Markets open till nine o'clock, people go out to visit with families
बरेली में रात नौ बजे के बाद भी रही खासी अच्छी चहलपहल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

स्ट्रीट फूड के स्टालों पर दिखी खास चहल-पहल

विज्ञापन
बरेली। रात नौ बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति मिलने के बाद सोमवार की शाम बाजार में कुछ अलग ही रौनक दिखी। अरसे बाद स्ट्रीट फूड के स्टाल सजे तो परिवार के साथ निकले लोग भी खुशी भरे चेहरों के साथ बाजार में घूमते नजर आए।
अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद सोमवार को पहली बार रात को नौ बजे तक बाजार खुले। शहर के सिविल लाइंस, राजेंद्र नगर, डीडीपुरम और रामपुर बाग में अलग ही रौनक दिखी। शाम सात बजे से पहले ही सन्नाटे में डूब जाने वाले बाजार रोशनी से जगमग दिखाई दिए। सड़कों पर चहल-पहल का माहौल था। एक अरसे से बंद पड़े स्ट्रीट फूड के स्टाल भी जगह-जगह खुले नजर आए। परिवारों के साथ घूमने निकले लोग इन पर चाट और फास्ट फूड का लुत्फ उठाते नजर आए। हालांकि ज्यादातर होटल और रेस्टोरेंट पर ज्यादा रौनक नहीं दिखी। कई रेस्टोरेंट और होटल खुले ही नहीं। बताया गया कि रेस्टोरेंट चलाने के लिए पहले से काफी तैयारी की जरूरत होती है, लिहाजा उन्हें एकाध दिन बाद खोला जाएगा।
विज्ञापन

बहुत दिनों बाद रात में निकलने की छूट मिली है। शाम के समय बाजार में लाइटिंग के बीच अलग ही माहौल होता है। खानपान का समय भी यही सही होता है। बहुत अच्छा लगा। -प्रज्ञा, रामपुर बाग

विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय से इंतजार था। लॉकडाउन के बाद पहली दफा रात में बाजार में निकली हूं तो काफी अच्छा लग रहा है। लोगों से अपील भी है कि कोविड नियमों का पालन जरूर करें। -प्रगति, रामपुर बाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed