{"_id":"69de9950648fdef0d70d6754","slug":"after-a-dispute-with-his-wife-the-young-man-hanged-himself-and-committed-suicide-bareilly-news-c-4-bly1053-864357-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
बरेली। थाना बिथरी चैनपुर इलाके के गांव रामचंद्रपुर निवासी 22 वर्षीय कुंवरपाल का शव उन्हीं के घर में फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। पता लगा कि पत्नी के मायके जाने और फोन पर अनबन के बाद कुंवरपाल ने यह कदम उठा लिया।
मंगलवार सुबह पुलिस ने कुंवरपाल का शव पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंचाया। परिजनों ने जानकारी दी कि सोमवार रात कुंवरपाल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा को दी गई।
एसओ ने बताया कि कुंवरपाल की पत्नी जशोदा करीब पांच दिन से अपने मायके में थी। परिजनों के मुताबिक, दंपती में किसी बात पर विवाद हो गया था। पत्नी के जाने के बाद भी कुंवरपाल ने उसे कॉल की लेकिन शायद किसी बात पर वह आहत हो गया। परिवार ने किसी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। घटना की खबर पाकर जशोदा भी मायके से ससुराल आ गई है।