फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Affection was rebuked, love trampled even the husband.

Bareilly News: दुलार को दुत्कार, सुहाग को भी रौंद गया प्यार

Tue, 28 Oct 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Affection was rebuked, love trampled even the husband.
वकील के मोबाइल फोन में मिलीं प्रेमी संग पत्नी की कई रील्स, सुसाइड नोट में उकेरा दर्द
विज्ञापन

बरेली। पति को छोड़ दूसरे से प्रेम पनपा तो महिला को मासूम बच्चों का भी ख्याल नहीं रहा। उसने दुलार को दुत्कार दिया। सुहाग का भी मान नहीं रखा। सब कुछ छोड़कर वह प्रेमी के साथ चली गई। नतीजा, आहत पति ने भी जान दे दी। वकील के मोबाइल फोन में पत्नी की बेवफाई के सबूत के तौर पर कई वीडियो और ऑडियो मिले हैं। सुसाइड नोट में वकील ने अपना दर्द उकेरते हुए लिखा है कि बच्चों को मां के हवाले मत करना।
वकील कमल ने सुसाइड नोट में खुलासा किया है कि उसकी पत्नी की दोस्ती शामली निवासी अमर से इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों की नजदीकियां बढ़ीं तो तीन महीने पहले पत्नी मायके जाने के बहाने उसी के साथ चली गई। दोनों बच्चों को उनके माता-पिता पाल रहे हैं। कमल ने माता-पिता को संबोधित करते हुए लिखा है कि बच्चों को किसी कीमत पर उनकी मां (वकील की पत्नी) के हवाले मत करना। अगर ऐसा हुआ तो बच्चों के साथ भी अनहोनी हो सकती है। सुसाइड नोट के साथ वकील ने पत्नी और उसके प्रेमी के फोटो, वीडियो व सोशल मीडिया चैट के स्क्रीनशॉट छोड़े हैं। इनमें से कुछ आपत्तिजनक भी हैं।
विज्ञापन

वकील कमल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी की मौसी और मौसी की बेटी उनके गांव में ही रहती हैं। इन दोनों को उनकी पत्नी के स्वभाव की जानकारी थी। इसके बावजूद शादी करा दी। इन मां-बेटी पर भी आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों को भी बताया था दर्द

पोस्टमाॅर्टम हाउस पर मिलीं कमल की बुआ ऊषा देवी व अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि कुछ महीनों से वह बहुत परेशान था। उसने कहा था कि मैं समाज को क्या मुंह दिखाऊं? मर जाना ही ठीक है। तब उन्होंने उसे दिलासा दी थी। उन्होंने बताया कि कमल की पत्नी पहले भी एक बार घर छोड़कर चली गई थी, तब 15 दिन बाद लौट आई थी।

पत्नी के पिता बोले- मुझे भी गालियां देती है बेटी

पोस्टमाॅर्टम हाउस पर मिले कमल के ससुर ने अफसोस जताया। कहा कि कमल ने जब उन्हें यह समस्या बताई थी तो उन्होंने अपनी बेटी को समझाने का काफी प्रयास किया था। इससे नाराज होकर उसने उन्हें भी गालियां दी थी।


न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
बरेली बार एसोसिएशन के सचिव दीपक पांडेय ने कमल के निधन पर शोकसभा की सूचना जारी की। दोपहर डेढ़ बजे बार सभागार में वकील जुटे और दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि दी। वकीलों ने एक सुर से कहा कि वह पूरी तरह से परिवार के साथ हैं। इसके बाद वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया। कई वकील अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed