फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Affection is swallowing the hunger of studies

Bareilly News: रसूख निगल रहा पढ़ाई की भूख

Fri, 07 Apr 2023 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 07 Apr 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Affection is swallowing the hunger of studies
बरेली। आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) को लेकर रसूखदार स्कूलों का रवैये में कोई सुधार नहीं है। सोबतीस और व्यास वर्ल्ड स्कूल की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। बीएसए ने स्कूलों से प्रवेश का डाटा मांगा है। समय रहते एडमिशन नहीं करने पर नोटिस जारी करने की चेतावनी भी दी है। प्रवेश के लिए अभिभावकों के साथ बार-बार स्कूलों का चक्कर लगा रहे नौनिहालों का पढ़ाई के प्रति उत्साह भी कम हो रहा है।
विज्ञापन

दिन भर इंतजार के बाद भी नहीं बन रही बात
व्यास वर्ल्ड स्कूल में एडमिशन लेने गए अभिभावक का कहना है कि स्कूल वाले दिन भर बुलाकर बैठा लेते हैं। सुबह से शाम हो जाती है, लेकिन स्कूल प्रबंधन अभिभावकों से बात नहीं करता। कल आने की बात कहकर टाल दिया जाता है। अगले दिन भी यही रवैया रहता है। हालांकि विद्यालय प्रबंधन का कहना है आरटीई के तहत प्रवेश लिए जा रहे हैं। आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

अपने रवैये पर अडिग स्कूल
सोबतीस पब्लिक स्कूल लगातार अपने रुख पर अड़ा हुआ है। वह अल्पसंख्यक संस्थान होने की बात कहकर बचने के प्रयास में है। अल्पसंख्यक संस्थान घोषित होने तक विभाग की ओर से आरटीई के तहत एडमिशन लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी स्कूल प्रबंधन मनमानी कर रहा है। बीएसए की ओर से स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर तीन दिन का समय दिया गया है। अन्यथा की स्थिति में मान्यता रद्द करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी सूची के लिए 1591 बच्चों के आए आवेदन
दूसरी सूची के लिए 1591 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इसमें कई बच्चों के फॉर्म में दिक्कतें भी सामने आईं। अभिभावकों ने वार्ड के बाहर का स्कूल भर दिया है। ऐसे अभिभावकों को तीसरी सूची में फिर से आवेदन करने को कहा गया है। दूसरी सूची में विभाग की ओर से चयनित बच्चों की सूची 19 अप्रैल को जारी की जाएगी।

उम्र के मुताबिक मिला दाखिला, क्लास बदलवाने पहुंचे अभिभावक
अभिभावकों का कहना है कि उनका बच्चा साढ़े पांच या छह साल का है। उसे कक्षा एक में प्रवेश दिया गया है और अभिभावक बच्चे का दाखिला कक्षा एक से नीचे की कक्षाओं में कराना चाहते हैं। आरटीई के निर्देशों के मुताबिक यदि बच्चा तीन से पांच साल का है तो उसे इस तरह क्लास दिया जाएगा कि छह साल की उम्र में वह पहली कक्षा में प्रवेश ले सके। पोर्टल स्वयं बच्चे की क्लास के बारे में बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed