फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Advocates burnt effigy

Bareilly News: अधिवक्ताओं ने फूंका पुतला

Fri, 15 Sep 2023 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 15 Sep 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Advocates burnt effigy
बहेड़ी। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में शुरू हुआ प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को सभी तहसील मुख्यालयों में अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार जानबूझकर लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

बहेड़ी में प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक का तबादला करने के साथ एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष पाती राम गंगवार, महासचिव रामस्वरूप गंगवार, कोषाध्यक्ष लाल सिंह, मंदीप सिंह, सुनील रस्तोगी, मनोज जौहरी, कृष्ण अवतार शर्मा,दीपचंद पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नवाबगंज में एडवोकेट प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी माजिद हुसैन जैदी, सचिव दुष्यंत गंगवार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर तहसील पहुंचे अधिवक्ताओं ने पुतला दहन किया। सुधारकर लाल रस्तोगी, संजीव गंंगवार, अनिल भारती, डीपी यादव, लाल बहादुर गंगवार आदि मौजूद रहे। फरीदपुर में संजीव कुमार मिश्रा, संजीव सिंह नीटू, देवेश पांडे, सुनीता मिश्रा, बृजेश यादव, विपिन यादव, रेखा आर्य, मनोज यादव आदि अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम निधि डोंडवाल को सौंपा। इसके बाद पुतला दहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला तहसील के गेट के सामने अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती प्रदर्शन जारी रहेगा। रमाकांत तिवारी, अवनीश तिवारी, निर्दोष चर्तुवेदी, केपी सिंह, शिवम सिंह, सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed