फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Advocate removed for not giving correct information to court

Bareilly News: अदालत को सही जानकारी न दे पाने वाले पैरोकार को हटाया

Wed, 12 Jun 2024 06:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Advocate removed for not giving correct information to court
बरेली। अदालत में गलत जानकारी देने पर शीशगढ़ थाने के पैरोकार को हटा दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि उन्होंने दुष्कर्म केआरोपी नहीं बल्कि गवाह के न आने की बात कही थी। अदालत में पैरोकार इस बात का ठीक से समझा नहीं सका।
विज्ञापन

शीशगढ़ थाने में बीते साल दुष्कर्म की रिपोर्ट श्रवण कुमार व एक अन्य के खिलाफ दर्ज की गई थी। दोनों आरोपी जेल में हैं। सोमवार को मुकदमे की सुनवाई थी। थाने के पैरोकार ने इस मामले में आरोपी के वारंट जारी करने की बात अदालत में कही। अदालत ने जब फाइल देखी तो पता चला कि दोनों आरोपी जेल में हैं। अदालत यह जानकार हैरान रह गई कि प्रभारी निरीक्षक को ही नहीं पता कि आरोपी जेल में हैं। अदालत ने प्रभारी निरीक्षक का जवाब तलब करते हुए एसएसपी को पत्र लिख दिया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि वह खुद मुकदमे की विवेचना कर रहे हैं। मुकदमा गवाही में चल रहा है। एक गवाह नहीं आ रहा। उन्होंने पैरोकार से गवाह के वारंट कराने की बात कही थी। अदालत में जो पैरोकारी करता है, वह सिपाही अवकाश पर गया हुआ है। उसकी जगह दूसरा पैरोकार निकुंज को मुकदमे की ज्यादा जानकारी नहीं थी। इसलिए अदालत को ठीक जानकारी नहीं दे सका। पैरोकार को हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अदालत को सही तथ्यों से अवगत करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed