{"_id":"6a7b885ecd756880bf033d34","slug":"adverse-entry-against-health-official-action-against-two-engineers-and-fine-imposed-on-contractor-bareilly-news-c-4-bly1015-944190-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्वास्थ्य अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि, 2 इंजीनियरों पर कार्रवाई और ठेकेदार पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्वास्थ्य अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि, 2 इंजीनियरों पर कार्रवाई और ठेकेदार पर जुर्माना
Wed, 12 Aug 2026 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
बरेली। छह महीने पहले सेटेलाइट नाले में गिरकर हुई तौहीद की मौत के मामले में नगर निगम प्रशासन ने आखिरकार कड़ी कार्रवाई की है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने इस गंभीर लापरवाही पर कार्रवाई की अंतिम रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इस मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। दो इंजीनियरों के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है। साथ ही, संबंधित ठेकेदार पर दो लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है।
हरदोई निवासी तौहीद की सेटेलाइट के खुले नाले में गिरने से मौत हो गई थी। उसे तलाशने के लिए करीब तीस घंटे तक युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चला था, जिसके बाद उसका शव बरामद किया गया। इस लापरवाही ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए थे। यह मामला शासन से लेकर मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया था। जांच के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी भानूप्रताप, अवर अभियंता अनुराग कमल व वीर पटेल, सफाई निरीक्षक विवेक कुमार और संबंधित ठेकेदार की बड़ी लापरवाही उजागर हुई।
मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई
शुरुआती सुस्ती के बाद मानवाधिकार आयोग ने इस प्रकरण में अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की थी। इसके बाद ही नगर निगम के अधिकारियों की नींद खुली और आनन-फानन में फाइलें खंगालकर सजा तय की गई। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नाले के मुहाने खुले होने और सुरक्षा उपायों की अनदेखी ने एक इन्सान की जान ले ली थी।
विज्ञापन
बयान
- सेटेलाइट मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है, मामले में जो दोषी है उन पर कार्रवाई की जाएगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त