{"_id":"6636a7d0854ac0033f0bbe74","slug":"advanced-roadways-roadways-trips-on-neets-attractive-public-routes-bareilly-news-c-4-vns1013-394772-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नीट के मद्देनजर लोकल रूटों पर बढ़ाए रोडवेज बसों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नीट के मद्देनजर लोकल रूटों पर बढ़ाए रोडवेज बसों के फेरे
Sun, 05 May 2024 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 05 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिले के 17 केंद्रों पर आज 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल होंगे। बरेली के अलावा आसपास के जिलों से भी अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। इसके मद्देनजर रोडवेज भी रविवार को लोकल रूटों पर बसों के फेरों में इजाफा करेगा। बस अड्डों पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर भी संबंधितों को निर्देश दिए गए हैं।
हालांकि, बसों की उपलब्धता सुनिश्चित कराना रोडवेज के लिए बड़ी चुनौती है। लोकसभा चुनाव में 362 बसों की ड्यूटी है। बसों की रवानगी शुरू भी हो चुकी है। ऐसे में कुछ रूटों पर अभी से समस्या आने लगी है। हालांकि, रोडवेज प्रबंधन का दावा है कि बसों के फेरों को बढ़ाया गया है। नोडल अधिकारी सत्य नारायण ने भी अधिकारियों को जरूरत के हिसाब से लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
रविवार को अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से पहुंचना शुरू हो जाएगा। परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। सेटेलाइट और पुराना बस अड्डा पर अभ्यर्थियों की सुविधाओं के लिए पूछताछ काउंटरों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।