फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Adulterers are playing with lives, 30 samples were substandard, five were found unsafe.

Bareilly News: जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे मिलावटखोर, 30 नमूने अधोमानक, पांच मिले असुरक्षित

Fri, 01 May 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Adulterers are playing with lives, 30 samples were substandard, five were found unsafe.
मुनाफे के लिए मिलावटखोर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से होली के दौरान लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट इसका प्रमाण है। 72 में से 30 नमूने अधोमानक तो पांच असुरक्षित पाए गए। असुरक्षित पाए गए नमूनों में हानिकारक रंगों की मिलावट पाई गई है।
विज्ञापन


विभाग ने 16 से 28 फरवरी तक चले अभियान में 46 प्रतिष्ठानों से 72 नमूने लिए गए थे। जांच में जो पांच नमूने असुरक्षित पाए गए हैं, उनमें प्राथमिकी दर्ज कराने से पहले दुकानदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्हें तीस दिन में जवाब देना होगा। इसके बाद सहायक आयुक्त की स्वीकृति से एसीजेएम प्रथम कोर्ट में वाद दाखिल किए जाएंगे। वहीं, तीस अधोमानक नमूनों के मामलों की सुनवाई एडीएम सिटी कोर्ट में होगी। इनमें अधिकतम पांच लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन



सौंफ में ब्रिलिएंट ब्लू कलर की मिलावट
शीशगढ़ के नूरी ट्रेडर्स और परसाखेड़ा की दुकान से लिए गए सौंफ के नमूने जांच में फेल पाए गए। इनमें ब्रिलिएंट ब्लू कलर की मिलावट पाई गई।
सरसों के तेल में मिला था बटर यलो रंग
करगियाना गौटिया सुभाषनगर से लिए गए सरसों के तेल का नमूना भी जांच में फेल निकला। इसमें बटर यलो रंग की अधिकता पाई गई।
पॉम ऑयल में आयोडीन की मिलावट
शाहदाना के एनडी इंटरनेशनल प्रतिष्ठान से रिफाइंड पाॅम ऑयल का नमूना भी फेल हो गया। इसमें आयोडीन की मिलावट पाई गई है।
बेसन में मिला रहे पीला रंग
नवाबगंज के बरौर स्थित प्रतिष्ठान से लिया गया बेसन का नमूना भी जांच में फेल निकला। इसमें पीले रंग की मिलावट पाई गई।
वर्जन
होली के दौरान लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट चार दिन पहले आई है। इसमें पांच नमूने असुरक्षित तो 30 अधोमानक पाए गए हैं। इनके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चलाकर जुर्माना लगाया जाएगा। - अक्षय गोयल, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य पदार्थों में रंगों की अधिकता मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। मिलावटी और सिंथेटिक रंगों के अंधाधुंध इस्तेमाल से लोग कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। - डाॅ. वैभव शुक्ला, फिजिशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed