फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Adulterators defy authorities; Food Department's action limited to sporadic measures.

Bareilly News: चुनौती दे रहे मिलावटखोर, छिटपुट कार्रवाई तक सिमटा खाद्य विभाग

Sat, 22 Aug 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Adulterators defy authorities; Food Department's action limited to sporadic measures.
बरेली। नागरिकों की सेहत से खिलवाड़ के साथ ही मिलावटखोर खाद्य सुरक्षा विभाग को भी खुली चुनौती दे रहे हैं। महकमे की ओर से की जा रही छिटपुट कार्रवाई की वजह से उनके हौसले बुलंद हैं। खाद्य कारोबारियों की ओर से लगातार सामने आ रहे नियमों की अनदेखी के मामले इसका प्रमाण हैं। मिस ब्रांडिंग, रेगुलेशन और लेबल वायलेशन के मामलों में विभाग ने आठ माह में महज 36 कोर्ट केस दायर किए हैं।
विज्ञापन

एक्सपायर्ड तेल सीज
11 जुलाई 2026 को विभाग की टीम ने परसाखेड़ा स्थित आलम फूड प्रोडक्ट में नमकीन बनाने के लिए 89 टिन में रखा 1,335 किलो रिफाइंड पामोलिन ऑयल सीज किया था। जांच में तेल एक्सपायर पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई थी। मिलावट की आशंका में नमकीन का नमूना भी जांच के लिए लिया गया था।
विज्ञापन

लेबल पर अधूरी जानकारी

17 जुलाई को मठ की चौकी के पास स्थित गोयल फूड्स के गोदाम से चारमीनार, न्यूट्री गोल्ड और विता गोल्ड ब्रांड के रिफाइंड सोयाबीन तेल के 249 टिन मिले थे। इनके लेबल पर निर्माता का पूरा पता और बैच नंबर दर्ज नहीं था। 3,729 किलो तेल सीज कर जांच के लिए तीनों ब्रांड के नमूने भी लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ ब्रांड के नमूने पर कार्रवाई

सात फरवरी को विभाग की अंतरजनपदीय टीम ने फरीदपुर के गौसगंज सहाय स्थित खंडेलवाल एडिबल ऑयल प्राइवेट लिमिटेड से न्यूट्री प्लस रेपसीड ऑयल समेत आठ प्रकार के खाद्य तेलों के नमूने लिए थे। 1,485 कंटेनरों में रखा 22,273 किलो न्यूट्री प्लस रेपसीड ऑयल सीज किया गया था। जांच रिपोर्ट आने तक तेल की बिक्री, पैकिंग और इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी।


वर्जन
समय-समय पर फैक्टरियों की जांच की जाती है, ताकि बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लग सके। नाम, पता, बैच नंबर, एक्सपायरी डेट आदि में गड़बड़ी पाए जाने पर उत्पाद सीज किए जाते हैं। - राहुल सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed